
Also Read
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, ओमिक्रोन से प्रभावित देशों से आने वाले 4 लोग कोरोना पॉजिटिव
दुनिया के कई देशों में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि कर्नाटक में ओमिक्रोन से संक्रमित 2 मरीज मिले हैं। इससे देश में ओमिक्रोन को लेकर चिंता बढ़ सकती है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'जोखिम वाले' देशों से यात्रा करने वाले 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही कोरोना से संक्रमितों के 4 अन्य करीबी लोगों की भी पहचान की गई है। इन सभी के कोविड टेस्ट के सैंपल जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला में पुन: निगरानी के लिए भेज दिए गए हैं।
सभी आठों कोरोना संदिग्धों को सरकार द्वारा संचालित लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जिसे नए कोविड -19 प्रकार के ओमिक्रॉन रोगियों के इलाज के लिए नामित किया गया है। अस्पताल को ऐसे मरीजों को आइसोलेट करने और उनका इलाज करने के लिए वार्ड चिन्हित करने को कहा गया है।
सत्येंद्र जैन ने कहा कि सभी नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। उनकी अंतिम रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लगेंगे। आठ में से अधिकांश बेल्जियम, नीदरलैंड और यूके जैसे यूरोपीय देशों से हैं। चूंकि, डेल्टा वेरिएंट अभी भी यूरोप में प्रमुख है, इसलिए हमें कुछ भी कहने से पहले अंतिम रिपोर्ट की प्रतीक्षा करनी होगी।"
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड -19 नियंत्रण में है, लेकिन नया वेरिएंटएक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों के कारण दिल्ली को दूसरी कोविड लहर के दौरान भारी नुकसान हुआ था, इसलिए हवाई अड्डे पर सख्त परीक्षण किया जा रहा है।
स्रोत: (IANS Hindi)