पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, लंबे अरसे से थे बीमार

एम्स में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जिंदगी और मौत से लड़ रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष में हुआ निधन।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 16, 2018 5:52 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उनका 11 जून से एम्स में इलाज चल रहा था।

उन्हें एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली (लाइफ सपोर्ट सिस्टम) पर रखा गया था। उनकी हालत बुधवार रात से ही काफी नाजुक बनी हुई थी।

प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी वाजपेयी का हाल-चाल जानने एम्स पहुंचे थे। उनकी नाजुक हालत की खबर मिलते हीं देशभर में दुआओं का दौरा शुरू हो गया था।

इससे पहले एम्स ने बयान जारी कर कहा था कि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

वाजपेयी 3 बार प्रधानमंत्री रहे। वह पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार सिर्फ 13 दिनों तक ही चल पाई थी। 1998 में वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने, तब उनकी सरकार 13 महीनों तक चली थी। 1999 में वाजपेयी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और 5 सालों का कार्यकाल पूरा किया।

(इनपुट: आईएएनएस)

चित्रस्रोत: file photo.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.