• हिंदी

Manmohan Singh Diagnosed With Dengue : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हुआ डेंगू, AIIMS में भर्ती, स्वास्थ्य में धीरे-धीरे हो रहा सुधार

Manmohan Singh Diagnosed With Dengue : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हुआ डेंगू, AIIMS में भर्ती, स्वास्थ्य में धीरे-धीरे हो रहा सुधार

एम्स द्वारा दी गयी अपडेट के अनुसार, मनमोहन सिंह की प्लेटलेट्स (Platelets) में बढ़ोतरी हो रही है। (Manmohan Singh Diagnosed With Dengue)

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 16, 2021 6:16 PM IST

Manmohan Singh Diagnosed With Dengue : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को डेंगू होने की पुष्टि की गयी है। मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार, अब डॉक्टर मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की तबीयत में सुधार है और वे खतरे से बाहर हैं। बता दें कि पूर्व प्रधामंत्री का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा और दिल्ली एम्स में भर्ती हैं।

शनिवार को एम्स के अधिकारी द्वारा एक दी गयी जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को डेंगू (Manmohan Singh Dengue) होने की पुष्टि हुई है, पर अब उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है और अब डॉ. सिंह सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर भी हैं। एम्स द्वारा दी गयी अपडेट के अनुसार, मनमोहन सिंह की प्लेटलेट्स (Platelets) में बढ़ोतरी हो रही है। (Manmohan Singh Diagnosed With Dengue In Hindi)

बुखार और कमज़ोरी की शिकायत के बाद किया गया था अस्पताल में भर्ती

बता दें कि बुधवार को डॉ. मनमोहन सिंह की तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री को बुधवार शाम बुखार (fever) और कमजोरी (weakness) की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। अब उनकी तबीयत ठीक है और मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश नायक (Dr. Nitish Nayak) की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम मनमोहन सिंह की ट्रीटमेंट और देखरेख कर रही है।

Also Read

More News

कुछ महीनों पहले कोरोना से जीती थी जंग

बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह को इसी साल अप्रैल कोरोना महामारी की सेकेंड वेव के दौरान कोविड-19 संक्रमण की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया था। इस रिपोर्ट के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था और कुछ समय बाद उन्हें अस्पताल से घर जाने की अनुमति दे दी गयी थी।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandavia) भी पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने एम्स पहुंचे थे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। जबकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधीं ने भी मनमोहन सिंह से हाल ही में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए एम्स गए।

(आईएएनएस)