
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 11, 2018 2:46 PM IST
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती हैं। इस खबर पर बीजेपी की ओर से बयान जारी कर जानकारी दी गई है कि डॉक्टरों की सलाह पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार को दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (एम्स) में रूटीन चेकअप तथा जांच के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर की पुष्टि समाचार एजेंसी एएनआई ने भी की।
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee admitted to All India Institutes of Medical Sciences (AIIMS): Sources pic.twitter.com/KZ1ggs2nor
— ANI (@ANI) June 11, 2018
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में रहेंगे। गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी काफी दिनों से बीमार हैं और वह करीब 15 साल पहले राजनीति से संन्यास ले चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने लाल कृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर बीजेपी की स्थापना की थी और उसे सत्ता के शिखर पहुंचाया था। भारतीय राजनीति में अटल-आडवाणी की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई है। अटल बिहारी देश के उन राजनेताओं में से हैं जिन्हें हर उम्र के लोग बहुत पसंद करते हैं। कवि हृदय और अपने दूरदर्शी विचारों के लिए वाजपेयी की लोकप्रियता हमेशा बहुत अधिक रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में ऐसे कई फैसले लिए जिसने देश और उनके खुदके राजनीतिक छवि को काफी मजबूती दी।
वहीं अटल बिहारी वाजपेयी जी अच्छी तबियत की कामना करते हुए ट्विटर पर बहुत से लोगों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Wishing you a speedy recovery #AtalBihariVajpayee ji. You’re an inspiration for younger generation of leaders.. those who need to learn humility and civility in this age of divisiveness from you. We all respect you a lot. — Sadhavi Khosla (@sadhavi) June 11, 2018
Shri #AtalBihariVajpayee ji has been admitted to #AIIMS today. I pray for his well being and speedy recovery. 🙏🙏 pic.twitter.com/nECDjPetnc
— Lavi Rana 🇮🇳 (@LaviRana108) June 11, 2018
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: File Photo.