
Also Read
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव (Devendra Fadnavis corona positive) पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। महामारी से संक्रमित होने का पता लगते ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया है। महाराष्ट्र में मौजूदा नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं लॉकडाउन के समय से प्रतिदिन काम करता आ रहा हूं, लेकिन अब लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं कुछ समय के लिए रुककर थोड़ा ब्रेक लूं।"
I have been working every single day since the lockdown but now it seems that God wants me to stop for a while and take a break !
I have tested #COVID19 positive and in isolation. Taking all medication & treatment as per the advice of the doctors. — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 24, 2020
उन्होंने (Devendra Fadnavis corona positive) बताया कि महामारी के संपर्क (Corona pandemic) में आने के बाद वह आइसोलेशन में चले गए हैं और चिकित्सकों के सलाह मुताबिक सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं। उन्होंने यह भी सुझाया कि बीते दिनों उनके संपर्क में आए लोग अपना ख्याल रखें और सावधानी के तौर पर अपना कोविड-19 जांच (Coronavirus test) कराएं।
चार दिन पहले 47,000 से नीचे मामले आने के बाद, कोरोनावायरस के ताजा मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 53,370 नए मामले सामने आए हैं जबकि 650 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 78,14,682 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों ने इसका खुलासा किया है। महाराष्ट्र कुल 16,25,197 मामलों और 42,831 मौतों के साथ देश में इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली हैं।
डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, भारत बायोटेक सार्स-सीओवी-2 के लिए इंट्रानेजल वैक्सीन करेगा विकसित