Virbhadra Singh Death : 2 बार कोरोना को हराने वाले हिमाचल प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, लम्बी बीमारी के कारण कुछ दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

तबीयत बिगड़ने के बाद वीरभद्र सिंह को सोमवार से वेंटिलेटर पर रखा गया। वह तभी से  वेंटिलेटर पर थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। (Virbhadra Singh Death )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 8, 2021 10:16 AM IST

Virbhadra Singh Death:  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का निधन हो गया है। वह लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। शिमला (Shimla) के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में उन्होंने गुरुवार सुबह 3.40 बजे आखिरी सांस ली। वीरभद्र सिंह के निधन की पुष्टि आईजीएमसी के डॉक्टरों ने की। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद वीरभद्र सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया। वह तभी से  वेंटिलेटर पर थे। वीरभद्र सिंह को सांस लेने में परेशानी हो रही थी और सोमवार को उन्हें हार्ट अटैक आया था।  सीनियर डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही थी। (Virbhadra Singh Death News in Hindi)

2 बार दे चुके है कोरोना संक्रमण को मात

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 30 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, पर उनका उपचार किया जा रहा था। अस्पताल में रहते हुए ही सिंह को कोरोना संक्रमण हो गया था। इससे पहले साल 2020 में उन्हें कोविड संक्रमण हुआ था। लेकिन दोनों ही बार वीरभद्र सिंह ने कोरोना संक्रमण (Virbhadra Singh Covid-19 Infection) को हराने में कामयाबी पायी। कोविड से उबरने के बाद वीरभद्र सिंह को कोविड वार्ड से बाहर शिफ्ट भी किया गया था। हालांकि, वेंटिलेटर पर रहने के दौरान वह लगातार बेहोश थे। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि और आदर देते हुए राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गयी है।  (Virbhadra Singh Death)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source