Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पूर्व वित्त मंत्री और राजीनितक दिग्गज जसवंत सिंह का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी तबियत काफी समय से ख़राब चल रही थी। रविवार सुबह 6:55 बजे उन्होंने आर्मी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांसें ली। रविवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गयी। बता दें कि जसवंत सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। जसवंत सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शोक जताया है।
Jaswant Singh Ji served our nation diligently, first as a soldier and later during his long association with politics. During Atal Ji’s Government, he handled crucial portfolios and left a strong mark in the worlds of finance, defence and external affairs. Saddened by his demise.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2020
भारतीय सेना में रहे जसवंत सिंह ने रिटायरमेंट के बाद राजनीति में पदार्पण किया था। जसवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में 1996 से 2004 के बीच रक्षा, विदेश और वित्त मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। 2014 में जसवंत के सिर में गंभीर चोटें आ गयी थीं, जिसके बाद से ही सिंह कोमा में थे। अस्पताल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह को 25 जून 2020 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मल्टी-ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम और सेप्सिस के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
यह एक प्रकार का ब्लड इंफेक्शन है। सेप्सिस को सेप्टिकॉमी या पॉयजनिंग भी कहा जाता है। यह आमतौर पर किसी इंफेक्शन या चोट लगने के बाद होने वाली गंभीर स्थिति है जो जानलेवा साबित हो सकती है। सेप्सिस में, शरीर के रक्त में खतरनाक रसायन घुलने लगते हैं जिनके कारण इंफेक्शन गम्भीर होने लगता है। जब केमिकल की मात्रा बढ जाती है तो यह शरीर के कुछ अंगों को नुकसान पहुंचाने लगता है, जिससे ऑर्गन को काम करने में दिक्कतें आने लगती हैं। बुज़ुर्गों को यह बीमारी अधिक होती है, लेकिन यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है। आमतौर पर सेप्सिस के ये कारण होते हैं-