पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का एम्स में लंबी बीमारी के बाद निधन

अरुण जेटली को कुछ दिन पहले ही सांस लेने में दिक्‍कत के कारण एम्‍स  में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही थी।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 24, 2019 1:12 PM IST

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता अरुण जेटली  का शनिवार को दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  में लंबी बीमारी के बाद निधन (Arun jaitley dies) हो गया। उन्‍होंने दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस (Arun jaitley dies) ली।  अरुण जेटली को कुछ दिन पहले ही सांस लेने में दिक्‍कत के कारण एम्‍स  में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही थी।

लंबे समय से थे बीमार (Arun jaitley dies)

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अरुण जेटली काफी समय बीमार चल रहे थे। एक तरफ वे कैंसर से जूझ रहे थे, वहीं डायबिटीज से भी ग्रस्‍त थे। वे एक के बाद एक बीमारी (Arun jaitley dies) से लड़ रहे थे। जिसके चलते उनकी सेहत लगातार गिर रही थी।

9 अगस्‍त से थे एम्‍स में भर्ती (Arun jaitley dies)

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ महीनों में वित्त मंत्री अरुण जेटली की सेहत लगातार गिर रही थी। इसी साल 14 मई को एम्स में जेटली के गुर्दे का प्रत्यारोपण किया गया था। उन्होंने पिछले साल रीनल ट्रांसप्लांट कराया था।  सितंबर 2014 में, उन्होंने लंबे समय तक मधुमेह की स्थिति के कारण अपने वजन को ठीक करने के लिए बेरिएट्रिक सर्जरी कराई थी।

वायु प्रदूषण से बढ़ जाता है समयपूर्व मृत्यु का खतरा, घर को प्रदूषण मुक्‍त करेंगे ये टिप्‍स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source