Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sushil Modi Cancer: वरिष्ठ राजनेता और बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि वे कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए सुशील मोदी ने अपनी बीमारी (Sushil Modi, Former Deputy CM of Bihar) के बारे में सार्वजनिक स्तर पर बात की। सुशील मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा- पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब महसूस हो रहा है कि लोगों को बताने का सही समय है। लोकसभा चुनावों से जुड़ा कोई काम नहीं कर। प्रधानमंत्री मोदी को अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दे दी है।
पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूँ । अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है । लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा ।
PM को सब कुछ बता दिया है । देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित | — Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) April 3, 2024
रिपोर्ट्स के अनुसार सुशील कुमार मोदी को गले में कैंसर (Throat cancer) है और उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले उन्हें गले में तकलीफ थी जिसके बाद उनकी मेडिकल जांच करायी गयी। रिपोर्ट्स में थ्रोट कैंसर होने का पता चला। अब सुशील मोदी ने कैंसर के इलाज कराने की बात की जानकारी खुद दी है।
गले का कैंसर (Gale mein cancer) या थ्रोट कैंसर एक गम्भीर प्रकार का कैंसर है जिसमें असामान्य तरीके से सेल्स बनने और बढ़ने लगती हैं। ये सेल्स धीरे-धीरे गांठ या ट्यूमर में बदलने लगती हैं। गले के कैंसर के प्रमुख कारण ये स्थितियां हो सकती हैं-