
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 10, 2021 7:06 PM IST
Ngangom Dingko Singh Death: भारत के मशहूर बॉक्सर डिंग्को सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। साल 2020 में उन्हें कोविड संक्रमण (Covid-19 Infection) भी हुआ था। लेकिन, इस जानलेवा और घातक बीमारी को हराकर 41 वर्षीय डिंग्को सिंह (Ngangom Dingko Singh Coronavirus) स्वस्थ हो गए थे। हालांकि, 2017 में उन्हें लिवर कैंसर (Liver Cancer) होने की पुष्टि हुई थी, जिसका इलाज वह करवा रहे थे। बॉक्सिंग दिग्गज़ और अपने सीनियर को श्रद्धांजलि देते हुए मशहूर महिला बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) ने लिखा कि वे बहुत बड़े हीरो थे। (Ngangom Dingko Singh Death in Hindi)
You were a true hero of our nation. You leave but your legacy will live among us. RIP #DingkoSinghpic.twitter.com/vSbVfJG2vP
— Mary Kom OLY (@MangteC) June 10, 2021
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लाखों लोगों को जान गंवानी पड़ गयी। (Covid-19 Death in India) इस वैश्विक महामारी से असमय मरनेवालों की संख्या के लिहाज से भारत में भी आंकड़ा बहुत अधिक है। डिंग्को सिंह ने इस जानलेवा बीमारी से तो जंग जीत ली लेकिन, वह जिंदगी से जंग हार गएष इस महान बॉक्सर के निधन पर बॉक्सिंग और राजनीति के क्षेत्र के दिग्गज़ों ने शोक प्रकट किया है।
डिंग्को सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर करते हुए एक ट्विट किया। उन्होनें लिखा कि डिंग्को सिंह खेलों की दुनिया में सुपरस्टार का रूतबा रखते थे। वे एक शानदार मुक्केबाज थे, जिन्होंने कई अवार्ड, मेडल और पुरस्कार हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया। डिंग्को सिंह ने बॉक्सिंग को काफी शोहरत दिलायी। उनके निधन से मैं दुखी हूं। इस दुखभरी घड़ी में डिंग्को सिंह के परिवार और प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
Shri Dingko Singh was a sporting superstar, an outstanding boxer who earned several laurels and also contributed to furthering the popularity of boxing. Saddened by his passing away. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2021
पूर्व बॉक्सर डिंग्को सिंह के मृत्यु से बॉक्सिंग जगत में दुख लहर है। बॉक्सर विजेंदर सिंह (Boxer Vijender Singh) ने डिंग्को सिंह को श्रद्धांजलि दी।
My sincerest condolences on this loss May his life's journey & struggle forever remain a source inspiration for the upcoming generations. I pray that the bereaved family finds the strength to overcome this period of grief & mourning 🙏🏽 #dinkosingh
— Vijender Singh (@boxervijender) June 10, 2021
डिंग्को सिंह बैंकॉक एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। वह भारत की तरफ से बैंटमवेट कैटेगरी में बॉक्सिंग करते थे। डिंग्को सिंह को राजधानी दिल्ली में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) में रेडिएशन थेरेपी भी दी गयी थी जिसके बाद वह अपने घर इंफाल (Imphal) चले गए थे।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.