
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 15, 2022 11:39 AM IST
Andrew Symonds Death: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का निधन हो गया है। मिली जानाकारी के अनुसार साइमंड्स का निधन एक कार एक्सीडेंट में हुआ। वे 46 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एंड्रयू साइमंड्स का एक्सीडेंट उनके गृह राज्य क्वींसलैंड के टाउन्सविल इलाके के पास हुआ। स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की जा चुकी है और इस हादसे के बारे में जानकर साइमंड्स के फैंस सदमे में हैं। बता दें कि, अपनी खास शैली के लिए मशहूर एंड्रयू साइमंड्स वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर में शुमार होते थे। (Andrew Symonds death news in Hindi)
Andrew Symond’s demise is shocking news for all of us to absorb. Not only was he a brilliant all-rounder, but also a live-wire on the field. I have fond memories of the time we spent together in Mumbai Indians.
May his soul rest in peace, condolences to his family & friends. pic.twitter.com/QnUTEZBbsD — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 15, 2022
बता दें कि , भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ( Harbhajan Singh) के साथ बहस और मंकीगेट विवाद के कारण साइमंड्स की छवि को काफी नुकसान पहुंचा था। इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वहीं, ऐसा भी कहा जाता है कि उन्हें शराब की लत थी जिसकी वजह से उनके हाथ से कई बड़े मैचों में खेलने का मौका भी चला गया था।