
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : April 12, 2025 9:10 AM IST
Foot and Mouth Disease Latest News: यूरोप में फुट-एंड-माउथ रोग की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। यह एक वायरल रोग है, जो एफथोवायरस (Aphthovirus) के कारण होती है। यह वायरस पिकोर्नविरिडे फैमिली से संबंधित है। यह बीमारी पशुओं और जानवरों से फैलती है। यह वायरस यूरोप के देश हंगरी, ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया में तेजी से पैर पसार रहा है। इसकी वजह से इन देशों में बॉर्डर तक सील कर दिए हैं। इस बीमारी की वजह से लोगों के मन में डर बैठ गया है। बीमारी को फैलने से बचाने के लिए संक्रमित पशुओं को मौत के घाट उतारा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि फुट-एंड-माउथ रोग जानवरों के लिए बेहद खतरनाक होता है। यह रोग मवेशियों, बकरियों और भेड़ों में तेजी से फैलता है। यही वजह है कि हंगरी में इस रोग (Foot and Mouth Disease) से संक्रमित 3,000 मवेशियों को मार दिया गया है। हालांकि, इंसानों के लिए इसे खतरनाक नहीं बताया जा रहा है।

फुट-एंड-माउथ रोग एक संक्रामक वायरल रोग है। वैसे तो यह पशुओं में होता है, लेकिन जानवरों से इंसानों में भी फैल सकता है। यह रोग मवेशियों, सूअरों, बकरियों और भेड़ों में ज्यादा देखने को मिलता है। इसकी वजह से जानवरों को मुंह में छाले हो सकते हैं। पशुओं और जानवरों को बेहद गंभीर दर्द का अनुभव भी करना पड़ सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।