डार्क चॉकलेट और ग्रीन टी हैं कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम, नयी स्टडी में दावा

मज़बूत इम्यून सिस्टम कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसीलिए, लोगों को अपनी डायट में ऐसी चीज़ों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। कोविड-19 के खिलाफ इम्यूनिटी बढ़ाने वाले कुछ ऐसे की कुछ फूड्स के बारे में हाल ही में एक रिसर्च में पता चला है। (Foods fighting Covid-19 Virus)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 3, 2020 8:18 PM IST

Foods fighting Covid-19 Virus: कोविड-19 इंफेक्शन ने दुनियाभर में 6 करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित किया और दुनियाभर में इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए उपाय और इलाज की खोज चल रही है। कोविड-19 वैक्सीन को जहां जल्द-से-जल्द उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दुनियाभर की सरकारें अपने नागरिकों से आवश्यक एहतियात बरतने की अपील कर रही हैं। मज़बूत इम्यून सिस्टम कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसीलिए, लोगों को अपनी डायट में ऐसी चीज़ों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। कोविड-19 के खिलाफ इम्यूनिटी बढ़ाने वाले कुछ ऐसे की कुछ फूड्स के बारे में हाल ही में एक रिसर्च में पता चला है। (Foods fighting Covid-19 Virus)

डार्क चॉकलेट और ग्रीन टी है कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम

इस रिसर्च का दावा है कि, डार्क चॉकलेट और ग्रीन टी जैसी चीज़ों का सेवन करने से जानलेवा कोरोना वायरस से बचना आसान होता है। दऱअसल, इन सभी फूड्स में ऐसे एंजाइम्स मिलते हैं जो प्रोटीज़ की सक्रियता को कम करते हैं। प्रोटीज कोविड-19 संक्रमण का रिस्क बढ़ाते हैं यह रिसर्च अमेरिका की नार्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स ने की। जिनके मुताबिक, 'प्रोटीज सेहत के साथ ही ह्यूमन सेल्स और वायरस के लिए भी महत्वपूर्ण होता हैं। प्रोटीज के निर्माण या सक्रियता को रोकने का मतलब है कि यह सेल्स के कई कार्यों को भी बाधित करेगा।' (Foods fighting Covid-19 Virus)

शोधकर्ताओं के अनुसार, रिसर्च के दौरान लैब में ऐसे कई खाद्य पदार्थो और जड़ी-बूटियों पर अध्ययन किया गया और उनमें ऐसे पोषक तत्वों खोजने के प्रयास किए गए जो ह्यूमन सेल्स में वायरस को प्रवेश से रोक सकते हैं।

यह रिसर्च जर्नल फ्रंटलाइनर्स इन प्लांट साइंस में प्रकाशित किया गया। जिसके मुताबिक, वैज्ञानिकों ने पौधों से प्राप्त विभिन्न केमिकल कंपाउंड और कोविड-19 के मेन प्रोटीज को मिलवा। इससे उत्पन्न होनेवाले प्रभाव को कम्प्यूटर और लैब में टेस्ट किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन केमिकल कम्पाउंड्स में एंटी-इंफ्लेमेटोरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं।

क्या है रिसर्च का निष्कर्ष

एक्सपर्ट्स के अनुसार,'कोविड-19 को अपना विस्तार करने के लिए एमप्रो की आवश्यकता पड़ती है। अगर इस प्रोटीज़ को निष्क्रिय कर दें तो कोरोना वायरस भी निष्क्रिय हो जाता है। इस रिसर्च के मुताबिक, ग्रीन टी, डार्क चॉकलेट और ग्रीन टी में ऐसे एंजाइम्स पाए गए हैं जो कोविड-19 को निष्क्रिय करते हैं।