
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 25, 2024 2:04 PM IST
Packaged foods can cause breast cancer: पैकेटबंद फूड्स खरीदना आज सबकी लाइफस्टाइल का हिस्सा हो गया है। प्लास्टिक के छोटे-बड़े पैकेट्स में बंद चिप्स से लेकर परांठे और इडली से लेकर चिकन नूडल्स तक सबकुछ बाजार में उपलब्ध है जिसे लोग अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से खरीदते और इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आपके खाने को इस तरह से पैक करना आपके लिए कैंसर का कारण भी बन सकता है। जी हां, आपके खाने को जिस मटेरियल से पैक किया जाता है वह कैंसर का खतरा (risk of cancer due to food packaging) बढ़ा रहा है और यह बात सामने आयी है एक नयी स्टडी में।
'फ्रंटियर्स इन टॉक्सिकोलॉजी' (frontiers in toxicology) में एक नयी स्टडी प्रकाशित की गयी जिसमें शोधकर्ताओं को यह पता चला है कि प्लास्टिक (Plastic), कागज (Paper packing for foods) और कार्डबोर्ड (Cardboard) जैसी चीजों से फूड पैंकिंग करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। स्टडी के अनुसार, इन चीजों में कैंसर का रिस्क बढ़ाने वाले लगभग 200 तरह के केमिकल्स और अन्य तत्व पाए जाते हैं। जब इन चीजों में आपका खाना पैक किया जाता है तो ये केमिकल्स खाने में घुल जाते हैं और जब आप यह खाना खाते हैं तो यही केमिकल्स आपके शरीर में पहुंचकर कैंसर का खतरा बढ़ा देते हैं।
इस स्टडी में डेली लाइफ में इस्तेमाल होने वाली और खाने-पीने की चीजों में मौजूद केमिकल्स की जांच की गयी। फूड पैकेजिंग फोरम की प्रबंध निदेशक और इस स्टडी की सह-लेखिका जेन मुनके ने स्टडी के परिणामों के बारे में बात करते हुए कहा कि, " इस स्टडी से पता चलता है कि ब्रेस्ट कैंसर का कारणपैदा करने वाले केमिकल्स लोगों के आसपास बहुत अधिक तादाद में मौजूद हैं। इनके नुकसान से बचने और ब्रेस्ट कैंसर रोकने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों पर ध्यान देना होगा।''
बता दें कि स्तन कैंसर या ब्रेस्ट कैंसर दुनिया भर में दूसरा सबसे कॉमन कैंसर टाइप है। इस प्रकार का कैंसर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है, वहीं, पुरुषों में भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले कभी-कभार सामने आते रहते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 में दुनियाभर में 2.3 मिलियन महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला जबकि, इससे 6,70,000 मौतें भी दर्ज की गयीं।