भारत में डायबिटीज़ के मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसे में लोग एक-दूसरे को डायबिटीज़ से जुड़ी टिप्स और मशवरे देते हैं। हम यहां लिख रहे हैं कुछ मिथकों के बारे में जो डायबिटीज़ से जोड़कर देखे जाते हैं और आपको अक्सर अपने खान पान पर ध्यान देने के बहाने डायट टिप्स के तौर पर यह बातें बतायी जा सकती हैं। पर आपको इन सलाहों पर पूरी तरह अमल करने की ज़रूरत नहीं, थोड़ी-सी समझदारी के साथ आप अपनी डायट प्लान कर सकते हैं।
तेल से बढ़ता है ब्लड शुगर: खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल का आपके ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ता है। इसका मतलब यह नही की तेल खाना ही छोड़ दे। आप ऐसे कुकिंगऑयल का इस्तेमाल करें जिसमें अनसैचुरेटेड फैट हों जैसे- ऑलिव ऑयल, कैनोला ऑयल, कॉर्न ऑयल या सनफ्लॉवर ऑयल आपके लिए सही हैं।
आम नहीं खाना चाहिए: आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप आम के मौसम में इस फल से पूरी तरह परहेज करें। आप अपने डायटिशन से बात करके संतुलित मात्रा में आम खा सकते हैं और इसके पोषक तत्वों का लाभ ले सकते हैं।
चावल खाना बंद ही कर दो: यहां भी आपको संतुलित मात्रा में चावल खाने का सूत्र अपनाना है। चावल खाना पूरी तरह बंद ना करें। अपने डायटिशन से बात करके थोड़ी मात्रा में आप अपने भोजन में चावल शामिल कर सकते हैं।
नमक: डायबिटीज़ होने पर नमक कम खाना चाहिए। दरअसल कम नमक खाने से ब्लड प्रेशर पर असर कम पड़ता है।
ब्रेड नहीं खाएं: जी नहीं, आपको ब्रेड पूरी तरह बंद करने की ज़रूरत नहीं। सफेद ब्रेड की जगह होल ग्रेन ब्रेड खाएं। होल ग्रेन ब्रेड में शुगर कम होता है। आखिर में संतुलित मात्रा में खाना ही आपके सेहत के लिये बेहतर।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.