बच्चों की कम हाइट और कम वजन का कारण हो सकती है फूड एलर्जी, इन अंगों पर भी पड़ता है असर

एक नयी स्टडी में पाया गया है कि कम उम्र में फूड एलर्जी होने से अस्थमा का रिस्क बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 22, 2024 7:51 PM IST

Food Allergy And Children's Growth: एक नयी स्टडी में यह पता चला है कि बचपन में होने वाली फूड एलर्जी से अस्थमा और फेफड़ों के काम करने की क्षमता कम हो सकती है। मर्डोक चिल्ड्रेन्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस स्टडी में पाया गया कि कम उम्र में फूड एलर्जी होने से अस्थमा का रिस्क बढ़ सकता है और इससे 6 साल की उम्र के आसपास फेफड़ों के विकास में रूकावट आ सकती है।

स्टडी में 5,276 शिशुओं को शामिल किया गया। इन सभी में मूंगफली और अंडों से होने वाली एलर्जी की जांच की गयी। इसके लिए उन्हें मूंगफली और अंडे खाने के लिए दिए गए और फूड एलर्जी टेस्ट किए गए। 6 साल की उम्र में इन सभी के लंग्स की कार्यक्षमता की भी जांच की गयी। इस स्टडी के परिणाम लांसेट चाइल्ड एंड एडोलेसेंट हेल्थ में प्रकाशित किए गए जिसमें बतया गया कि,

  • 6 साल की उम्र तक के 13.7 प्रतिशत बच्चों में अस्थमा का डायग्नोसिस किया गया।
  • वहीं ऐसे बच्चे जिन्हें फूड एलर्जी नहीं है उनकी तुलना में 6 साल की उम्र में फूड एलर्जी वाले बच्चों में अस्थमा विकसित होने का रिस्क लगभग 4 गुना ज्यादा था।
  • वहीं, फूड एलर्जी से परेशान बच्चों में फेफड़ों के कार्य करने क्षमता कम होने का रिस्क भी अधिक था।

फूड एलर्जी से बढ़ सकती हैं सांस लेने की समस्याएं

मर्डोक चिल्ड्रेन में एसोसिएट प्रोफेसर राचेल पीटर्स ने कहा, ”बचपन में होनेवाली फूड एलर्जी (जिसका इलाज हो चुका हो या नहीं) के कारण बच्चों में सांस लेने से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसा बचपन में फेफड़ों के विकास में रूकावट आने से हार्ट, श्वसन मार्ग और शरीर के अन्य अंगों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।”

फूड एलर्जी से फेफड़े रह सकते हैं अविकसित

“लंग्स का विकास बच्चे की ऊंचाई और वजन से सीधा जुड़ा हुआ होता है और फूड एलर्जी वाले बच्चे बिना एलर्जी वाले बच्चों की तुलना में कमजोर, कम ऊंचे और कम वजन वाले हो सकते हैं। इससे फूड एलर्जी और फेफड़ों के कार्य के बीच संबंध को समझा जा सकता है। फूड एलर्जी और अस्थमा दोनों के विकास में एक जैसी   प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाएं देखी जाती हैं।”

फूड एलर्जी से बचाने के लिए क्या करना चाहिए

  • एक्सपर्ट्स के अनुसार फूड एलर्जी वाले छोटे बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे बच्चों की डाइट पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें एलर्जी बढ़ाने वाले फूड्स के सेवन से रोकना चाहिए।
  • बच्चे के पोषण के लिए उन्हें एलर्जी बढ़ाने वाले फूड्स के पर्याय के लिए अन्य हेल्दी फूड्स का चयन करना चाहिए।
  • फूड एलर्जी वाले बच्चों को उनकी समस्या के मैनेजमेंट में मदद करें।
  • बेहतर प्रबंधन के लिए माता-पिता एलर्जी से जुड़ी सभी जानकारियां इकट्ठा करनी चाहिए और डॉक्टर की मदद से बच्चे की देखभाल करनी चाहिए।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source