घर में चाहिए रेस्‍टोरेंट जैसा स्‍वाद, तो अपनाएं पकाने के ये अंदाज

इन तरीकों को आजमाने से खाना स्‍वाद बनेगा और पोषक तत्‍व भी नष्‍ट नहीं होंगे।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 8, 2018 1:24 PM IST

अकसर खाना पकाने का हमारा तरीका ऐसा होता है कि उस दौरान ही भोजन के अधिकांश पोषक तत्‍व नष्‍ट हो जाते हैं। जबकि हर रोज उबली हुई सब्जियां खा पाना किसी के भी वश की बात नहीं। अगर आप घर में ही चाहते हैं रेस्‍टोरेंट जैसा स्‍वाद, तो अपनाएं खाना पकाने के ये अंदाज।

रखें इस बात का ध्‍यान

खाना पकाने के बहुत से तरीके विटामिन और मिनरल की काफी संख्‍या को नष्‍ट कर देते हैं। जिससे शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी पाई जाती है। इसलिए खाना पकाने के सही तरीको की जानकारी होना बहुत आवश्‍यक है।

पाचन के लिए है जरूरी

खाना पकाने के बहुत से तरीके विटामिन और मिनरल की काफी संख्‍या को नष्‍ट कर देते हैं। इस तरह से हमारे भोजन में पौष्टिक तत्‍वों की कमी पाई जाती है, परिणाम के रूप में शरीर में विटामिन और मिनरल भंडार की कमी हो सकती है। पाचन संबंधी समस्‍या से ग्रस्‍त लोगों के लिए समस्‍या और अधिक बढ़ जाती है। क्‍योंकि ऐसे लोगों को भोजन को पचाने में अधिक समय या कभी-कभी तो हजम भी नहीं हो पाता है। यहां पर खाना पकाने के दौरान पोषण के महत्व को बनाए रखने के लिए कुछ निर्देश दिये हैं।

स्टीम कुक

सब्जियों में मिनरल को संरक्षित रखने के लिए इन्‍हें उबालने की बजाय स्‍टीम करें। यह आपके भोजन को ओवन में उबालने और फ्राई करने की तुलना में कम तापमान पर पका सकता है। स्‍टीम कुकिंग, उबालने और फ्राई करने की तुलना में विटामिन और मिनरल पर कम प्रभाव डालता है।

यह भी पढ़ें - पोषण का खजाना है पत्‍तागोभी, गर्भावस्था में जरूर खाएं

सॉटनिंग यानी हल्के से तलना

सॉटनिंग खाना पकाने की वह प्रक्रिया है जिसमें खाद्य पदार्थों को पकाने के लिए पैन में हल्‍के से तेल को लिया जाता है। सॉटनिंग सब्जियों में अपेक्षाकृत कम तेल होने के कारण विटामिन और मिनरल के साथ रंग और स्‍वाद को भी बरकरार रखती है।

यह भी पढ़ें - राष्‍ट्रीय पोषण सप्‍ताह 2018: शिशुओं की सेहत के लिए ट्रेडिशनल फूड है बेस्‍ट

सब्जियों को ग्रिल करें

गर्म मौसम में, आप सब्जियों को बारबेक्‍यू के बाहर भी ग्रिल कर सकते हैं। चिमटे में सब्जियों को लगाकर आग के ऊपर करने से आप उन्‍हें बारबेक्‍यू की तरह बना सकते हैं। स्‍टीमिंग और रोस्टिंग (भुनना) की तरह ग्रीलिंग भी पोषक तत्‍वों और स्‍वाद को बरकरार रखती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source