• हिंदी

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जेटली की हालत स्थिर

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जेटली की हालत स्थिर
Arun Jaitley is in New York for his treatment (File pic)

एम्स के मीडिया एंड प्रोटोकॉल डिविजन की चेयरपर्सन और डॉक्टर आरती विज ने कहा कि किडनी प्रत्यारोपण सफल रहा।

Written by Editorial Team |Published : May 14, 2018 4:00 PM IST

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किडनी प्रत्यारोपण हुआ। अस्पताल का कहना है कि अब उनकी हालत स्थिर है।

एम्स के मीडिया एंड प्रोटोकॉल डिविजन की चेयरपर्सन और डॉक्टर आरती विज ने कहा कि किडनी प्रत्यारोपण सफल रहा।

विज ने कहा, "किडनी दानकर्ता और प्राप्तकर्ता दोनों की हालत स्थिर है।"

Also Read

More News

अगले सप्ताह होने वाले 10वें भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय वार्ता के लिए लंदन जाने का अपना कार्यक्रम  रद्द कर दिया है। छह अप्रैल को एक ट्वीट के जरिए उन्होंने अपनी बीमारी की पुष्टि की थी। कई साल पहले जेटली के दिल का ऑपरेशन हो चुका है।

इससे पहले बीते माह अप्रैल में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गुर्दा प्रत्यारोपण रद्द कर दिया गया था, क्योंकि दाता का अंग मैच नहीं कर पाया था। जेटली गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए एम्स में तीन दिनों से सोमवार (9 अप्रैल) तक भर्ती रहे थे।

पिछली बार जेटली को एम्स के कार्डियो-न्यूरो टॉवर में शुक्रवार (6 अप्रैल) को भर्ती कराया गया था। उन्हें दाता व खुद उनके बीच गुर्दा प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा के लिए कागजी कार्यवाही पूरा करने के बाद भर्ती किया गया था। दाता की पहचान उजागर नहीं की गई थी।

स्रोत:IANS Hindi.

चित्रस्रोत:Shutterstock.