Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

फ्लोरिडा में तूफान मिल्टन के बाद अब इस जानलेवा संक्रमण का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

फ्लोरिडा में चक्रवर्ती तूफान मिल्टन के बाद जानलेवा संक्रमण को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

फ्लोरिडा में तूफान मिल्टन के बाद अब इस जानलेवा संक्रमण का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Written by priya mishra |Updated : October 14, 2024 4:01 AM IST

Hurricane Milton Update: अमेरिका के फ्लोरिडा में खतरनाक तूफान मिल्टन कहर बरपा रहा है। इस तूफान की वजह से कम से कम 10 लोगों की जान चली गई और लाखों लोग बगैर बिजली के रहने को मजबूर हुए हैं। वहीं, हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान मिल्टन के मद्देनजर विब्रियो (Vibrio) नामक बैक्टीरिया के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। ऐसे में, निवासियों को विशेष सावधानी बरतने और बाढ़ के पानी से बचने का आग्रह किया गया है।

फ्लोरिडा में विब्रियो वल्निकस का खतरा बढ़ा

विब्रियो बैक्टीरिया जलीय सूक्ष्म जीवों का एक समूह है, जो खाड़ी राज्यों के आसपास गर्म तटीय जल में पाया जा सकता है। सीडीसी के अनुसार, ये बैक्टीरिया अमेरिका में हर साल अनुमानित 80,000 संक्रमणों का कारण बनते हैं और शोध से पता चलता है कि इनमें वृद्धि हो सकती है। अधिकांश विब्रियो संक्रमण ज्यादा खतरनाक होते हैं, लेकिन एक प्रजाति विब्रियो वल्निकस (Vibrio Vulnificus) जानलेवा संक्रमण का कारण बन सकती है। इससे संक्रमित लोगों में से लगभग पांच में से एक की दो दिनों में मृत्यु हो जाती है। यह बैक्टीरिया शरीर के ऊतकों पर आक्रमण करता है और कभी-कभी मरीज की जांच बचाने का एकमात्र तरीका संक्रमित अंग को काटना होता है।

विब्रियो वल्निकस के लक्षण क्या हैं?

फ्लोरिडा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इसके लक्षणों में दस्त, उल्टी, पेट दर्द, बुखार, ठंड लगना, हृदय गति तेज होना और भ्रम शामिल हैं। विभाग ने एक बयान में कहा, "यदि आप विब्रियो वल्निकस से जुड़े लक्षणों का अनुभव करते हैं, खासकर बाढ़ के पानी के संपर्क में आने के बाद, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।"

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

बचाव के लिए क्या करें?

  • संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए आप निम्नलिखित उपायों का पालन कर सकते हैं -
  • बाढ़ के पानी में तैरने या उतरने से बचें।
  • खुले घावों और घावों को वाटरप्रूफ पट्टियों से ढकें।
  • बाढ़ के पानी के संपर्क में आने के बाद त्वचा और किसी भी खुले कट या घाव को साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोएं।