Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Measles Outbreak In Canada: कनाडा के न्यू ब्रूंसविक (New Brunswick) में मीज़ल्स या खसरे के पांच नये केस सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ये सभी केस ज़ोन-3 में पाए गए हैं जिनमें पर्थ-एंडोवर (Perth-Andover), वुडस्टॉक (Woodstock) और प्लास्टर रॉक (Plaster Rock) जैसे क्षेत्र शामिल हैं। खसरे के इन बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थिति को आउटब्रेक के तौर पर देखा जा रहा है।
डॉ. मार्क मैक्केल्वि (Dr. Mark McKelvie, a regional medical officer of health) ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि, ज़ोन 3 में मीज़ल्स इंफ्केशन के कुछ पांच नये मामले (five cases of measles in Zone 3) पाए गए हैं। स्थिति तेजी से गम्भीर हो रही है और हम बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी प्रयास कर रहे हैं।
सीबीसी रेडियो (CBC Radio) को दिए एक इंटरव्यू में डॉ. मार्क ने कहा कि,"बीमारी के लगातार ट्रांसमिशन के कारण चिंता बढ़ती जा रही है।
मीज़ल्स (Measles) या खसरा बहुत तेजी से फैलने वाला एक संक्रमण है। डॉ. मार्क ने कहा कि, " यह सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारियों से एक गिनी जाती है।" इस बीमारी से संक्रमित एक व्यक्ति 8 से 9 लोगों को संक्रमित कर सकता है। मीज़ल्स की बीमारी में इस तरह के लक्षण (Symptoms of Measles) दिखायी दे सकते हैं-
बुखार ( fever)
खांसी (cough) और बहती नाक ( runny nose)
आमतौर पर खसरे या मीज़ल्स की बीमारी की शुरूआत (classic symptoms of measles) एक रैश से होती है जो माथे पर दिखायी (rash on the forehead) देता है और फिर धीरे-धीरे पूरे शरीर पर फैल जाता है।
मीज़ल्स की बीमारी के लक्षणों पर ध्यान देने और इससे बचाव के लिए प्रयास करना बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि, मीज़ल्स की बीमारी बहुत तेजी से फैलती है और हो सकता है कि आप तेजी से इस बीमारी की चपेट में आ जाएं।