पेट की चर्बी घटाने में मदद करेंगे ये तीन योगासन

इन तीनों योगासन से आप अपने कमर को आसानी से टोन्ड कर सकेंगे। लेकिन इसके साथ ज़रूरी है स्वस्थ जीवनशैली नहीं तो यह योगाभ्यास किसी काम का नहीं होगा।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : January 30, 2015 11:14 AM IST

[videoinfinite id="JtoSyZbluuE" height="400" width="600"]

आज कल हर कोई स्लिम-ट्रिम बॉडी पाना चाहता है। लेकिन इसके लिए ज़्यादा कुछ करना नहीं चाहते हैं। कुछ लोग तो परिश्रम वाला व्यायाम नहीं करना चाहते हैं और कुछ लोगों के पास ज़्यादा समय नहीं होता है। इन दोनों प्रकृति वाले लोगों के लिए योग एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा वे आसानी से घर पर ही इसका अभ्यास करके खुद को खूबसूरत बना सकते हैं।

आप इन तीनों योगासन के अभ्यास से आपकी कमर और पेट की चर्बी को आसानी से घटती ही है साथ हजम शक्ति हजम शक्ति भी उन्नत होती हैं-

अर्द्ध पवनमुक्तासन और अर्द्ध मेरूदण्डासन का मिश्रित रूप- इस आसन को करने के लिए चटाई पर सीधे लेट जाइए और अपने बायें पैर को नब्बे डिग्री के समान उठा लीजिए। फिर पैर को मोड़कर घुटने को अपने ठोड़ी से छुयें। फिर पैरों को ऊपर की ओर सीधा करके अपने सर को घुटनों से छुयें। इस प्रक्रिया को दूसरे पैर के साथ दोहरायें।

अर्द्ध पवनमुक्तासन- इस योगाभ्यास को करने के लिए पहले सीधा लेट जाइए। फिर दोनों पैरों को सीधा नब्बे डिग्री के समान ऊपर उठाइए। अब पैरों को मोड़कर अपने ठोड़ी को घुटनों से मिलाइए। फिर आगे-पीछे अगल-बगल शरीर को घुमाइए। फिर शांत होकर लेट जाइए।

नौवासन- इसको करने के लिए पहले सीधा पीठ के बल लेट जाइए। फिर पैरों और पीठ को साठ डिग्री के समान उठाकर हाथों से घुटनों को छुने की कोशिश करें। कुछ सेकेंड इस अवस्था में रहने के बाद पहले की अवस्था में आ जाइए और मुँह से साँस लीजिए।

विडियो स्रोत:  mDhil Health/youtube.com

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source