आख़िर क्यों है सूप पीना हेल्दी आइडिया!

क्या आपको पसंद है सूप पीना?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 9, 2015 6:00 PM IST

Read this in English

सूप जल्दी बनने वाली एक ऐसी डिश है सेहत के लिए जिसके ढेर सारे फायदे होते हैं। इसे बनाना जितना आसान है, उतना ही कम वक्त ये लेता है। सूप काफी हल्का होता है इसलिए हल्की भूख में स्नैक की बजाय इसे लिया जा सकता है। बीमार लोगों को भी सूप पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसे पचाना आसान होता है। लेकिन सूप पीते हुए ध्यान रखें कि ज्यादा क्रीम, बटर या प्रिजर्वेटिव्स वाले सूप नहीं पीने चाहिए।

इस तरह के सूप होते हैं सबसे हेल्दी

डायटीशियन नेहा चांदना कहती हैं क्लियर सूप सबसे ज्यादा हेल्दी होते हैं जिनमें ढेर सारी सब्ज़ियां, चिकन, फिश या अंडे होते हैं। इनमें फाइबर और प्रोटीन होते हैं जिसकी वजह से उनको पीने से भूख मिट जाती है। आप अपनी पसंद से सूप में सब्ज़ियां बढ़ा सकते हैं। सब्ज़ियों में कैलोरी कम और पोषण अधिक होता है। हेल्दी वेजिटेबल सूप में गाजर, सेलरी, कैबेज, टमाटर, ग्रीन बींस और पालक होते हैं।

सूप में मौजूद पोषण

विटामिन – ढेर सारी सब्ज़ियों के इस्तेमाल की वजह से सूप में काफी विटामिन होते हैं। वेजिटेबल सूप में विटामिन ई, विटामिन बी6 और विटामिन ए सबसे अधिक पाया जाता है। गाजर, ब्रॉक्ली और पालक इन विटामिनों के मुख्य स्रोत होते हैं। (इसे भी पढ़ें, जानिये क्या हैं विटामिन ए के फायदे)

एंटीऑक्सीडेंट्स – एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिक मात्रा पाने के लिए सारे रंग की सब्ज़ियों को अपने खाने में शामिल करें। हर रंग में अलग-अलग तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये शरीर को उन फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जो शरीर के ऊतकों को खराब करते हैं।

लीन प्रोटीन – जब सूप को लीन मीट से बनाया जाता है तो उसमें फैट कम होता है। ये उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपनी डायट में फैट शामिल नहीं करना चाहते। बींस और लीन मीट जैसे कि फिश से बनाए गए सूप से लीन प्रोटीन मिलता है।

सूप पीने के फायदे

  • सूप में काफी पानी होता है इसलिए कम कैलोरी के बावजूद आपका पेट भर जाता है। इसलिए वेट लॉस के लिए सूप बेस्ट फूड है।
  • वेजिटेबल सूप बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि ये शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखता है जिससे कि ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है।
  • चिकन सूप में एंटी इनफ्लैमटोरी तत्व होते हैं जो सर्दी जुकाम में राहत पहुंचाते हैं।
  • सूप में अधिक पोटैशियम होता है जिससे कि ब्लड प्रेशर लेवल ठीक बना रहता है।

डायटीशियन नेहा चांदना के अनुसार, आप दिन में 2-3 बार सूप पी सकते हैं, बस ध्यान रखें कि उन्हें हेल्दी तरीके से बनाया गया हो।

मूल स्रोत - Why having soup is a healthy idea!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Getty


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source