75 साल के उम्र में भी अमिताभ बच्चन के फिट रहने का राज़

अमिताभ बच्चन के फिट और ऐक्टिव रहने का राज़

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : October 11, 2017 10:19 AM IST

हिन्दी फिल्म जगत यानि बॉलिवुड में सभी अभिनेता और अभिनेत्री फिट रहने के लिए दिन-रात मेहनत करते रहते हैं। उनके फिट रहने के बारे में रोज कुछ न कुछ खबर निकलता रहता है। वे हर फिल्म के लिए कुछ नया लुक लाने के लिए कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन सत्तर साल के उम्र में बहुत कम ही लोग अमिताभ बच्चन के जैसे फिट और ऐक्टिव हैं, इस बात को मानना पड़ेगा।

बहुत कम लोगों को उनके अनुशासनपूर्ण जीवनशैली के बारे पता है। बॉम्बे टाइम्स के साक्षात्कार के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने इतने फिट और ऐक्टिव रहने के राज के ऊपर से पर्दा उठाया। वे अपने को फिट रखने के लिए जितना अनुशासनपूर्ण जीवनशैली जीते हैं, उतना बहुत कम ही अभिनेता या अभिनेत्री जीते होंगे। सिर्फ अभिनेता या अभिनेत्री ही क्यों आम जिंदगी में ही कितने लोग ऐसी जिंदगी जीते हैं। चलिए जानते हैं उनके फिट रहने का राज़-

अनुशासन पूर्ण जीवन शैली- वे अनुशासनपूर्ण जीवनशैली जीने की कोशिश करते हैं। वे जो भी करते हैं उसको नियमपूर्वक और मेहनत से करते हैं और अपने अच्छे आदतों पर अडिग रहते हैं।

चाय या कॉफी से दूर रहते हैं- कुछ साल पहले उन्होंने चाय या कॉफी पीना छोड़ दिया है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इसके जगह पर वे सादा पानी और नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। आम जिंदगी में शायद ही कोई ऐसा होगा कि जो चाय नहीं पीता है।

शराब पीना पसंद नहीं करते हैं- 35 साल पहले उन्होंने शराब पीना तक छोड़ दिया है। यहाँ तक वे ध्रूमपान तक नहीं करते हैं। उन्होंने अपने दोस्त के कहने पर एक ही पल में चुनौती स्वरूप शराब और सिगरेट पीना छोड़ दिया था। उनके इस बात से यह पता चलता है कि कैसे वे अपने अच्छे आदतों पर अडिग रहते हैं।

मीठा व्यंजन बिल्कुल नहीं छूते हैं- उनके जीवन में कभी ऐसा वक्त था जब वे जलेबी और खीर के लिए कुछ भी कर सकते थे। मगर अब कुछ सालों से वे चॉकलेट, पेस्ट्री, मिठाईयाँ बिल्कुल नहीं छूते हैं। यहाँ तक कि पान भी नहीं खाते हैं।

देसी खाना खाते हैं- यह बात जानकर आपको आश्चर्य होगा कि वे मांसाहारी खाना नहीं खाते हैं। यहाँ तक कि चावल भी नहीं खाते हैं। वे हर रोज देसी खाना खाना पसंद करते हैं। उनको जब यह पूछा गया कि आप खाते क्या हैं तो उन्होंने मजाक में कहा कि वे हवा खाकर रहते हैं।

सच तो यह है कि हमारे भारतीय खाने में इतनी शक्ति होती है जिससे हर मनुष्य स्वस्थ और तंदुरूस्त रह सकता है। उनकी यह स्वस्थ और शुद्ध भारतीय जीवनशैली ही उन्हें इतना फिट रहने में मदद करता है। पढ़े-  बिपाशा बसु के सौन्दर्य का राज

चित्र स्रोत: bollywoodlife.com


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source