
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : December 31, 2014 6:45 PM IST
हर कोई वज़न घटाना चाहता है लेकिन जो लोग दुबले होते हैं, उन्हें वज़न घटाने के जगह पर वज़न बढ़ाने की चिंता होती है। क्योंकि उन्हें हमेशा दूसरों का मजाक बनना पड़ता है। वज़न बढ़ाना भी वज़न घटाने जैसा ही प्रक्रिया है। यह भी सही व्यायाम, आहार और अपने ऊपर आत्मविश्वास के द्वारा आसानी से बढ़ाया जा सकता है-
• दिन में 5 से 6 बार खाना-
वज़न बढ़ाने के लिए पाँच से छह बार खाना ज़रूरी होता है। लेकिन खाने की मात्रा ज़्यादा नहीं होनी चाहिए इससे बदहजमी की समस्या हो सकती है। बार-बार खाये लेकिन कम खाये। इससे आपकी भूख बढ़ेगी और धीरे-धीरे पहले से ज़्यादा खाना खाने लगेंगे। एक बात याद रहे कि खाना हेल्दी होना चाहिए।
• हफ़्ते में तीन बार वेट ट्रेनींग करें-
जब आप वज़न लेकर ट्रेनींग करेंगे आपकी मांसपेशियाँ बढ़ने लगेंगी। ट्रेनींग के दौरान धीरे-धीरे शक्ति बढ़ने के साथ-साथ वज़न बढ़ाना शुरू करें। एकाएक कुछ ज़्यादा करने की कोशिश न करें।
300-500 कैलोरीज़ खाना खाना आसान नहीं होता है लेकिन धीरे-धीरे सामान्य औसत से मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।एक ही बार ज़्यादा कैलोरी वाला खाना कभी न खाये।
जिम में छाती, कंधा, बाँह के लिए अलग-अलग ट्रेनींग होता है, लेकिन इससे आपका शरीर बेढंगा लगेगा। पहले शरीर को सही आकार में लाने के लिए पूरे शरीर का वर्कआउट करना ज़रूरी होता है।
जैसा कि पहले बताया गया है कि अपने सामान्य आहार से 300-500 कैलोरीज़ ज़्यादा खाना खाने की कोशिश कीजिए जिसमें प्रोटीन की मात्रा ज़्यादा हो, जैसे- पनीर, अंडा और मीट।
सिर्फ खाना खाकर कैलोरी के ज़रूरत को पूरा कर पाना मुश्किल होता है। इसलिए कैलोरी बढ़ाने वाले ड्रींक के मदद से भी ज़रूरत को पूरा किया जा सकता है, जैसे- दूध, मिल्क शेक, प्रोटीन शेक आदि।
जो वज़न घटाना चाहते हैं उन्हें खाना चबाकर खाने की सलाह दी जाती है, इसलिए ठीक उसका उल्टा वज़न बढ़ाने वालों को खाना जल्दी खाने की सलाह दी जाती है। इससे पेट भर जाने का संकेत शरीर देर से दे पाता है फलस्वरूप आप ज़रूरत से ज़्यादा खा लेते है।
स्ट्रेचिंग व्यायाम, कार्बोहाइड्रेड युक्त खाना आदि आपके वज़न को बढ़ाने में मदद करते हैं और आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं। लेकिन अपर्याप्त नींद आपके वज़न बढ़ाने और वज़न घटाने की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करते है, क्योंकि इसका बहुत बूरा प्रभाव शरीर पर पड़ता है।
वज़न बढ़ाना या वज़न घटाना दोनों प्रक्रिया में समय लगता है। एक ही झटके में कुछ भी नहीं होता है, एक या दो किलो वज़न बढ़ाने में पूरा महीना लग जाता है। स्वास्थ्यवर्द्धक तरीके से धीरे-धीरे वज़न बढ़ाना ही सबसे अच्छा होता है। हेल्दी खाना खायें, धैर्य पूर्वक अपने मंजिल को पाने के राह पर अडिग रहे।
वज़न बढ़ाने की प्रक्रिया निश्चित रूप से कठिन काम है। इसलिए हौसला न खोयें और अपने ऊपर पूरा आत्मविश्वास रखकर इस प्रक्रिया को पूरा करने के राह पर आगे बढ़ते रहे।
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.