मिलिंद सोमण ने कहा 'फिट बनो इंडिया', खास अंदाज़ में मनाया आज़ादी का जश्न !

मिलिंद ने कहा, मैं भारतवासियों से यह गुजारिश करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को गंभीरता से लें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 16, 2018 1:08 PM IST

अभिनेता, फिटनेस फ्रिक और मिलिंद सोमण ने कहा है कि स्वस्थ तरीके से रहने के लिए हर किसी को कसरत करने की आजादी होनी चाहिए, इस संदेश को फैलाना महत्वपूर्ण है।

अभिनेता ने बुधवार को दिल्ली में 72 किलोमीटर की दूरी तक दौड़ लगाई है, जो इंडिया गेट पर पूरी हुई।

इस दौड़ का आयोजन यूनाइटेड सिस्टर्स फाउंडेशन की तरफ से बजाज इलेक्ट्रिकल्स पिंकथॉन दिल्ली के छठे संस्करण को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। इस दौड़ में महिलाओं ने पारंपरिक लिबास में भाग लिया, ताकि उनका उत्साह बढ़े और वे सशक्त हों।

मिलिंद ने एक बयान में कहा, मैं भारतवासियों को देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए यह गुजारिश करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को गंभीरता से लें।  देखें कैसे मिलिंद सोमण और अंकिता ने पेड़ लगाकर की अपनी शादीशुदा ज़िंदगी की शुरुआत !

उन्होंने कहा, 72 किलोमीटर की यह दौड़ केवल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के लिए नहीं थी, बल्कि यह कसरत करने की आजादी और स्वस्थ तरीके से जीने की आजादी का संदेश फैलाने के लिए भी है, जिसके लिए हमें रोजाना 30-40 मिनट फिटनेस और स्वास्थ्य को देना चाहिए।

गौरतलब है कि मिलिंद अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए कई लोगों को प्रेरित करते रहें हैं।  मिलिंद को उम्मीद है कि इस तरह के प्रयासों से यह भारतभर में लोगों को फिटनेस के प्रति प्रेरित करेगा। साथ ही एक स्वस्थ परिवार, एक स्वस्थ देश और एक स्वस्थ विश्व की शुरुआत होगी। मिलिंद ने फिटनेस का महत्व भी बताया और सलाह दी कि लोगों और खासकर महिलाओं को स्वस्थ होने के फायदों के बारे में जागरूक करने की ज़रूरत है।

मिलिंद की उम्र है 52 वर्ष और वो इस उम्र में भी खुद को फिट और फुर्तिला रखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। दौड़ लगाना उनकी पसंदीदा एक्सरसाइज़ है और इसमें कोई शक नहीं कि 50 पार भी मिलिंद 30 की उम्र के लोगों जैसे जोशिले और फिट हैं।

चित्र स्रोत: Instagram/Milind Soman.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source