Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मच्छरों से होने वाली ऐसी कई बीमारियां हैं, जिनके कारण हर साल दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो जाती हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक चिकनगुनिया रोग भी है, लेकिन अब इसकी वैक्सीन को तैयार कर लिया गया है। इस नई वैक्सीन का नाम इक्सचिक (IXCHIQ) है। चिकनगुनिया भी एक मच्छर जनित रोग है, जिसके कारण तेज बुखार के साथ-साथ शरीर के जोड़ों में गंभीर दर्द भी होने लगता है। खासतौर पर छोटे बच्चों और नवजात शिशुओं के लिए इस बीमारी को काफी घातक माना गया है। चिकनगुनिया के लिए कोई विशेष इलाज की दवा नहीं है और इसके दौरान हो रहे लक्षणों के अनुसार दवाएं देकर ही इसका इलाज किया जाता है। लेकिन अब इसकी वैक्सीन मिलने पर इस मच्छर जनित बीमारी के फैलाव पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।
अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Food and drug administration) ने IXCHIQ को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी अभी सिर्फ 18 साल से अधिक आयु के लोगों को दी गई है। जिन लोगों को चिकनगुनिया से संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है, उन्हें ये वैक्सीन लेने की सलाह दी जाती है। चिकनगुनिया के प्रकोप को रोकने में यह वैक्सीन एक अहम भूमिका निभा सकती है।
साल 2023 की अगर बात करें तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल 4 लाख से भी ज्यादा मामले चिकनगुनिया के मिल चुके हैं और इनमें लगभग 350 मौत के आंकड़े भी दर्ज किए जा चुके हैं। इस नए टीके से हर साल तेजी से बढ़ रहे इन मामलों की रोकथाम करने में मदद मिल सकती है।
यह मच्छर जनित भी एक प्रकार का वायरल संक्रमण ही है, जो चिकनगुनिया वायरस या CHIKV नाम के वायरस से ही होती है। बुखार और जोड़ों के दर्द के अलावा चिकनगुनिया से अन्य कई लक्षण भी देखे जा सकते हैं, जैसे त्वचा में चकत्ते होना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और थकान महसूस होना आदि। यदि किसी व्यक्ति को इन लक्षणों में से कोई भी महसूस हो रहा है, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।