First Omicron Linked Death In US: अमेरिका में ओमिक्रोन से हुई पहली मौत, मृतक ने नहीं ली थी वैक्सीन

मिली जानकारी के अनुसार, इस व्यक्ति  ने कोरोना वायरस वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली थी। अमेरिका में ओमिक्रोन वेरिएंट से मृत्यु का यह पहला मामला है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 21, 2021 1:06 PM IST

First Omicron Linked Death In US:अमेरिका में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अमेरिका के टेक्सास राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गयी कि ओमिक्रोन कोरोना वेरिएंट के कारण राज्य में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। एबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक व्यक्ति की उम्र 50 वर्ष थी और इसकी मृत्यु ओमिक्रोन वेरिएंट के चलते ही हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, इस व्यक्ति  ने कोरोना वायरस वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली थी। अमेरिका में ओमिक्रोन वेरिएंट से मृत्यु का यह पहला मामला है। यह मामला 6 दिसंबर को सामने आया था और यह ओमिक्रोन का पहला मामला था। काउंटी जज लीना हिडाल्गो (Lina Hidalgo) ने एक ट्वीट के माध्यम से इस विषय में जानकारी दी। (First Omicron-linked death in US In Hindi)

व्हाइट हाउस का स्टाफ भी कोविड संक्रमित

बता दें कि, व्हाइट हाउस  के स्टाफ को भी कोविड संक्रमित पाया गया था अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी अपना कोविड-19 टेस्ट कराया। हालांकि, उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। व्हाइट हाउस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति बाइडन कोविड संक्रमित स्टाफ के सम्पर्क में तकरीबन आधे घंटे तक रहे थे। वहीं, मंगलवार को  राष्ट्रपति ओमिक्रोन वेरिएंट से निपटने से जुड़ी रणनीति पर भी बात करने वाले हैं। वहीं, सोमवार को न्यूयार्क की गर्वनर कैथी होचुल कहा कि, संक्रमण का जल्द से जल्द पता लगाने के उद्देश्य से टेस्टिंग की गति बढ़ाने और इस प्रोग्राम को और अधिक व्यापक बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा। इसके साथ ही लोगों को बिना किसी ज़रूरी काम बाहर ना निकलने की अपील की गयी है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रोन का असर दुनिया के कई देशों में दिखायी देने लगता है। वहीं, अमेरिका में भी अब इस 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' की मौजूदगी साफ दिखायी दे रही है।  आंकड़ों के अनुसार, अब तक पूरी दुनिया में 62 हजार से अधिक लोगों के ओमिक्रोन की चपेट में आने की पुष्टि हो चुकी है।

त्योहारों के बीच बढ़े संक्रमण के मामले

ओमिक्रोन वेरिएंट अमेरिका में भी तेजी से फैल रहा दिया है, और इसकी बड़ी वजह अमेरिका में छुट्टियों का शुरू होना है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के नवीनतम मॉडल अनुमानों के अनुसार, ओमिक्रॉन के कारण होने वाले संक्रमण के मामलों की संख्या 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में सभी संक्रमण मामलों में से 73.2 प्रतिशत थी, जो 11 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में सभी संक्रमण मामलों के 12.6 प्रतिशत थी।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source