... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 14, 2022 2:46 PM IST
कोविड से जंग के लिए भारत ने तैयार की पहली mRNA वैक्सीन! इस तरह करती है शरीर में काम
कोविड से लड़ने वाली भारत की पहली स्वदेशी mRNA (Messenger RNA) वैक्सीन तकनीक तैयार है। इस तकनीक को तैयार करने का काम सेंटर फॉर सेलयुलर एंड मॉलीक्युलर बायलॉजी (सीसीएमबी) और काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) किया है। बता दें कि ये देश की पहली वैक्सीन है, जो mRNA की तर्ज पर तैयार की गई है।
गौरतलब हो कि इस वक्त कोविड-19 से लड़ने के लिए उपलब्ध वैक्सीन तकनीक, जिन्हें प्रभावी माना जाता है उनमें से mRNA वैक्सीनसबसे ज्यादा प्रभावशाली है।
बता दें कि कोविड महामारी के दौरान पूरी दुनिया ने पहली mRNA वैक्सीन की ताकत को महसूस किया है। mRNA वैक्सीन हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करती है और शरीर में बीमारी पैदा करने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म की पहचान कर उन्हें तेजी से नष्ट कर शरीर को वापस से ठीक करने में मदद करती हैं।
mRNA वैक्सीन चिंता का विषय बनने वाले माइक्रोऑर्गेन्जिम के लिए शरीर में mRNA को पेश करना है, जो सिर्फ और सिर्फ mRNA वैक्सीन ही कर सकती है।
mRNA वैक्सीन शरीर में मौजूद कोशिकाओं को माइक्रोबियल प्रोटीन और उसके हिस्सों को बढ़ाने में मदद करती है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को उस खतरे से निपटने के लिए ट्रेन करता है। खासकर उस स्थिति में जब वास्तविक संक्रमण फैलता है और हमारे शरीर में जीवित माइक्रोऑर्गेन्जिम मौजूद होता है।
सीएसआईआर-सेलयुलर और बायोलॉजी सेंटर (सीसीएमबी) ही भारत में mRNA वैक्सीन को बनाने और उसे विकसित करने का नेतृत्व कर रहा है।