... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : June 21, 2015 10:18 AM IST
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। आज वही दिन आ पहुंचा है। आज भारत के अलावा 177 मुल्कों में योग के कार्यक्रम हो रहे हैं। और सबसे ख़ास बात ये कि इनमें 45 मुस्लिम राष्ट्र भी शामिल हैं।
आज सुबह से ही राजपथ पर हफ्तों से चल रही तैयारियों का असर दिखने लगा। पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए दूर दूर से लोग आए थे। पीएम मोदी करीब पौने 7 बचे मंच पर पहुंचे। नरेंद्र मोदी ने खुद योग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी ने ये सोचा भी नहीं होगा कि राजपथ भी योगपथ बन सकता है।
कार्यक्रम से पहले राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी योग से संबंधित एक भाषण दिया। राजपथ पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी पहुंचे। इसके अलावा किरण बेदी, उपराज्यपाल नजीब जंग और केंद्र सरकार के तमाम मंत्री भी यहां मौजूद थे।
चित्र स्रोत - india.com
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।