Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

भारत पहुंच ही गया HPMV वायरस, 8 महीने के बच्चे में हुई संक्रमण की पुष्टि

HMPV Virus in India :  चीन के बाद अब भारत के बेंगलुरु में HMPV वायरस का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक 8 महीने का बच्चा इस वायरस से संक्रमित हुआ है। आइए जानते हैं इस बारे में-

भारत पहुंच ही गया HPMV वायरस, 8 महीने के बच्चे में हुई संक्रमण की पुष्टि
HMPV Virus in India

Written by Mishra Kishori |Updated : January 6, 2025 12:31 PM IST

HMPV Virus in India : चीन में HMPV वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है, जिसकी वजह से चीन ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग डरे हुए हैं। इस बीच भारत के बेंगलुरु में 8 महीने के बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) पाया गया है। ऐसे में यह भारत के लिए काफी बड़ी चिंता का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि 8 महीने के बच्चे को लगातार बुखार के कारण एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान नियमित ब्लड टेस्ट से वायरस की पुष्टि हुई है।

फिलहाल कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी भी तरह की कोई कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन विभाग के सूत्रों द्वारा Zee News को बताया कि अस्पताल द्वारा वायरस के प्रकार का पता लगाने के लिए सैंपल को पुणे भेजा गया है। बता दें कि वायरस से संक्रमित 8 महीने के बच्चे का चीन की यात्रा का कोई इतिहास नहीं रहा है, ऐसे में लोग काफी ज्यादा हैरान हैं।

भारत में पाया गया HMPV वायरस अलग है। हालांकि, इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि चीन में रिपोर्ट किए गए वायरस और यहां पाए गए स्ट्रेन में क्या संबंध है, एक स्वास्थ्य सूत्र ने कहा कि हमें टिप्पणी करने से पहले पुष्टि का इंतजार करना होगा।

Also Read

More News

HMPV वायरस के लक्षण क्या हैं? - HMPV Symptoms in Hindi

बता दें कि HMPV वायरस के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह नजर आते हैं, जो निम्न हैं-

  • बार-बार खांसी होना
  • लगातार बुखार होना
  • बहती या भरी हुई नाक
  • गला खराब होना
  • सीने में घरघराहट होना
  • सांस लेने में तकलीफ होना
  • रैशेज होना, इत्यादि।

कैसे फैलता है एचएमपीपी वायरस?

बता दें कि HMPV वायरस अधिकतर मामले में खांसने और छींकने पर अधिक फैलता है। इसके अलावा यह वायरस संक्रमित लोगों को छूने या हाथ मिलाने से भी तेजी से फैल सकता है।

कुछ एक्‍सपर्ट का कहना है कि HMPV वायरस हमेशा से हमारे आसपास मौजूद होता है, लेकिन ठंड बढ़ने पर यह अधिक एक्टिव हो जाता है। ऐसे में ठंड में यह लोगों को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले लेता है।

कैसे करें बचाव?

HMPV वायरस से अगर आप बचना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी टिप्स अपनाएं, जैसे-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • घर से बाहर निकलने से पहले  मास्‍क जरूर पहनें।
  • किसी भी संक्रमित व्यक्ति से मिलने के बाद अपने हाथों को अच्छे से साफ करें।
  • भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
  • अपने घर को अच्छी तरह से साफ रखें।
  • अस्पताल से घर लौटने के बाद अपने हाथों, चेहरे, नाक इत्यादि को अच्छे से साफ करें, इत्यादि।