
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 31, 2021 11:15 AM IST
First Death Of Omicron Patient In India: भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने वाले एक व्यक्ति की मृत्यु (death due to Omicron) हो गयी है। मामला महाराष्ट्र के पुण शहर के पास का है। मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पिपरी चिंचवड महापालिका क्षेत्र में रहने वाले एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। मृत्यु की वजह हार्ट अटैक बतायी जा रही है। मृतक कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) से संक्रमित था और स्थानीय यशवंतराव चौहान हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 52 वर्षीय व्यक्ति कुछ दिन पहले ही नाइजीरिया से पुणे लौटा था जहां उसे ओमिक्रोन संक्रमित पाया गया। 28 दिसंबर को इस व्यक्ति की मृत्यु पिंपरी चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) के अस्पताल में ही हुई। बता दें कि यह भारत में ओमिक्रोन से संक्रमित पहला मरीज है जिसकी मृत्यु हई है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सामने आयी मृतक की NIV रिपोर्ट में पता चला कि मृतक व्यक्ति ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित था।
A 52-year-old man with a travel history to Nigeria died of heart attack in Pimpri Chinchwad on Dec 28. The death of the patient is due to non-COVID reasons. Today's NIV report reveals that he was infected with #Omicron variant of coronavirus: Maharashtra Health Department https://t.co/14UzGVEj87
— ANI (@ANI) December 30, 2021
महाराष्ट्र समेत देश भर में ओमिक्रोन वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में फिलहाल ओमिक्रोन के मामले 500 का आंकड़ा पार कर गए हैं। देश में सर्वाधिक मामले ओमिक्रोन संक्रमण महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकॉर्ड किए गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बीते दिन महाराष्ट्र में ओमिक्रोन संक्रमण के 198 नए केसेस सामने आए। जिसके बाद महाराष्ट्र में ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या 450 हो गया है। वहीं, एक्सपर्ट्स के अनुमान है कि नये साल के मौके पर राज्य में कोविड वायरस के मामलों में और इजाफा हो सकता है।
वहीं, राज्य सरकार द्वारा भी ओमिक्रोन संक्रमण को काबू में करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में पाबंदियां बढ़ा दी गयी हैं और नये साल के मौके पर होने वाले आयोजनों और पार्टियों पर भी रोक लगा दी गयी है। वहीं, राज्य में रात 9 बजे के बाद से कर्फ्यू लगा दिया गया है साथ ही महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा गुरुवार से राजधानी मुंबई में धारा 144 लागूकर दी गयी।