
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : December 13, 2021 6:59 PM IST
दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से पहली मौत होने की सूचना ब्रिटेन से आई है। ओमी क्रोन वेरिएंट से ब्रिटेन के नागरिक की मौत की पुष्टि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Prime Minister Boris Johnson) ने की है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने जानकारी देते हुए बताया कि ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर यही होगा कि सभी लोग अपनी बूस्टर डोज लें।
दरअसल, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन लंदन में एक वैक्सीनेशन क्लीनिक के दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि ओमीक्रोन एक हल्का वेरिएंट है।
प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, ओमीक्रोन के कारण लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं और एक मरीज की इससे मौत भी हो गई है। इसलिए किसी को भी ओमीक्रोन को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने जानकारी देते हुए बताया कि ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित 10 व्यक्तियों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर नए टारगेट सेट किए गए हैं। इस महीने के अंत तक देश के सभी टीनएजर्स को बूस्टर डोज लगाई जाएगी।