... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : September 8, 2023 2:59 PM IST
Close-up of a mosquito on human skin
बेंगलुरु चिकित्सा विभाग के अनुसार पिछले 3 महीने में शहर के अस्पतालों में कुल 7 मरीज ऐसे भर्ती किए गये जो डेंगू के लक्षणों (Symptoms of dengue) के साथ आए थे। जिनमें से कुल 3 लोगों की मौत सीधे तौर पर डेंगू वायरस के कारण हुई है। अधिकारियों के मुताबिक शहर में पिछले 3 साल में ये पहली मौत है जो डेंगू के कारण हुई है।
वहीं बात करें पिछले एक महीने की तो शहर में बहुत तेजी से डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। बेंगलुरु महानगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक पिछले 2 महीने में शहर में डेंगू के लगभग 5000 सकारात्मक मामले सामने आए हैं। जिसने अधिकारियों की चिंता को बढ़ा दी है।
राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ‘दिनेश गुंडू राव’ ने बीते गुरुवार को अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के हालात की समीक्षा की। हाई लेवल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह डेंगू के मामले इससे अधिक न बढ़ पाएं।
वहीं बात करें बारिश की तो सितंबर बेंगलुरु शहर के लिए सबसे अधिक बारिश का महीना है और डेंगू का फैलाव सीधा बारिश से जुड़ा हुआ है। जब बारिश अधिक होती है तो इसके मामले काफी तेजी से बढ़ जाते हैं। मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हम लगातार हेल्थ चेकअप और निगरानी को बढ़ा रहे हैं।
16 अगस्त 2023 को बेंगलुरु के तिलकामांझी इलाके में संतोष नाम के 34 वर्षीय एक युवक की अचानक मौत हो गई। मृत्यु के बाद हुई जांच रिपोर्ट में ये सामने आया कि युवक की प्लेटलेट्स का लेवल बेहद कम हो गया था।