Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Omicron In Maharashtra: महाराष्ट्र में मिला ओमिक्रोन का पहला मामला, सम्पर्क में आए अन्य सभी लोगों की ट्रेसिंग में जुटा स्वास्थ्य विभाग

ओमिक्रोन संक्रमित यह व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से पहले दिल्ली आया और उसके बाद दिल्ली से मुंबई की यात्रा की।

Omicron In Maharashtra: महाराष्ट्र में मिला ओमिक्रोन का पहला मामला, सम्पर्क में आए अन्य सभी लोगों की ट्रेसिंग में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 5, 2021 12:11 AM IST

First Case of Omicron in Maharashtra: कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक अब महाराष्ट्र राज्य से भी आती दिखायी दे रही है। शनिवार को महाराष्ट्र राज्य में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का पहला केस सामने आने की पुष्टि हुई । यह संक्रमित व्यक्ति राजधानी मुंबई से सटे ठाणे शहर का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार,  यह व्यक्ति हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से भारत आया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार,  राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गयी कि ओमिक्रोन संक्रमित यह व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से पहले दिल्ली आया और उसके बाद दिल्ली से मुंबई की यात्रा की। (First Case of Omicron Found In Maharashtra In Hindi)

अब महाराष्ट्र में मिला ओमिक्रोन का एक मामला

मुंबई पहुंचने के बाद इस 33 वर्षीय विदेशी यात्री में कोरोना वायरस के न्यू वेरिएंट ओमिक्रोन(Covid-19 New Variant Omicron) की पुष्टि हुई है। अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी से ज्ञात हुआ है कि संक्रमित यात्री में संक्रमण के कुछ हल्के लक्षण (Mild symptoms of covid-19 infection) दिखायी दिए। साथ ही यह व्यक्ति बुखार से भी पीड़ित पाया गया।  फिलहाल संक्रमित व्यक्ति को मुंबई के समीप कल्याण-डोंबिवली (Kalyan-Dombivali) शहर के एक कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।

Also Read

More News

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि  24 नवंबर को यह व्यक्ति साउथ अफ्रीका के  केपटाउन (Cape Town) शहर से भारत आया। विदेश से यात्रा कर मुंबई पहुंचे इस व्यक्ति को शुरूआत में हल्का बुखार (Mild Fever) महसूस हुआ। हालांकि, तब तक कोविड संक्रमण के अन्य कोई लक्षण ( Symptoms of Covid-19 infection) देखे नहीं गए थे।

साथ यात्रा करने वालों की कोविड रिपोर्ट आयी नेगेटिव

संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ठाणे शहर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने त्वरित आवश्यक कदम उठाए । विभाग के अधिकारियों द्वारा संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए अन्य लोगों की भी ट्रेसिंग की गयी। मिली जानकारी के मुताबिक इस व्यक्ति के सम्पर्क में 12 ऐसे लोग आए जिन्हें हाई-रिस्क बताया जा रहा है वहीं, 23 लोग ऐसे भी हैं जो संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में तो आए लेकिन उनमें जोखिम कम है।  हालांकि, इन सभी लोगों की कोविड टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पायी गयी है। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 नवंबर को संक्रमित व्यक्ति ने दिल्ली से मुंबई (Mumbai) की जिस फ्लाइट से यात्रा की थी उसमें 25 अन्य लोगों की कोविड टेस्ट रिपोर्ट भी नेगेटिव ही पायी गयी। अब, अधिकारी इन लोगों के सम्पर्क में अन्य लोगों की ट्रेसिंग कर रही है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(आईएएनएस)