
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 10, 2024 2:01 PM IST
First Mpox Case Confirmed In India: भारत में एमपॉक्स से संक्रमण का पहले मामला (Mpox in India) सामने आया है। इस केस की पुष्टि केंद्र द्वारा की गयी है। यह मामला सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एमपॉक्स को लेकर एक एडवायजरी जारी की है जो सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेज दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह संक्रमित व्यक्ति हरियाणा (Haryana) राज्य से है। एमपॉक्स वायरस से संक्रमित यह व्यक्ति कुछ समय पहले ही विदेश से लौटा है। सैम्पल्स की जांच के बाद रिपोर्ट्स की मदद से इस व्यक्ति के संक्रमित होने का पता चला है। इस व्यक्ति को हॉस्पिटल में अन्य मरीजों से अलग (आइसोलेशन) में रखा गया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है।
#HealthForAll
Presence of #Mpox virus of West African clade 2 confirmed in Isolated Patient Clade 2, not part of the current public health emergency Patient stable, no immediate risk to publichttps://t.co/Kcl09B6Eb2 — Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) September 9, 2024
एमपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेशन में रख दिया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, इस व्यक्ति में महामारी फैलाने वाले क्लेड-1 (MPox Clade-1) की पुष्टि नहीं की गयी। जबकि, यह व्यक्ति एमपॉक्स क्लेड-2 (MPox Clade-2) से संदिग्ध है। बता दें एमपॉक्स क्लेड-2 साल 2022 में फैला था। वहीं, अफ्रीकी देशों मे तबाही मचा रहा क्लेड-1 अब एक महामारी का रूप ले चुका है।
एमपॉक्स एक प्रकार का वायरल संक्रमण (Viral Infection) है जिसमें व्यक्ति को तेज बुखारआता है और शरीर में छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं। इससे संक्रमित व्यक्ति के पास न जाने की सलाह लोगों को दी जा रही है और साथ ही उनसे सुरक्षित दूरी बनाने या मरीज की इस्तेमाल की गयीं चीजें ना छूने की सलाह दी गयी है।