कावासाकी डिजिज ने दी भारत में दस्तक, इस राज्य में मिला पहला मामला, बच्चों में देखी जाती है ये बीमारी

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के सोमनाथ के तलाला गांव की रहनेवाली एक 6 साल की बच्ची में कावासाकी बीमारी के लक्षण देखने को मिले हैं। फिलहाल बच्ची जूनागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती है जहां, उसका इलाज चल रहा है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 19, 2024 12:11 AM IST

Kawasaki diseases in Gujarat: 5 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करने वाली कावासाकी बीमारी (Kawasaki Disease) का एक मामला भारत में सामने आया है। टीवी9 की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के जूनागढ़ (Junagarh) में कावासाकी बीमारी से पीड़ित एक 6 वर्षीय मरीज की पहचान हुई है। बता दें कि, कावासाकी डिजिज बच्चों में पायी जानेवाली एक दुर्लभ बीमारी (rare disease) है । भारत में सबसे पहले इसका केस साल 2020 में सामने आया था। वहीं, इससे पहले साल 2021 में तमिलनाडु में कावासाकी का एक मामला (Kawasaki case in Tamil Nadu) सामने आया था।

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के सोमनाथ के तलाला गांव की रहनेवाली एक 6 साल की बच्ची में कावासाकी बीमारी के लक्षण (Symptoms Of Kawasaki Disease) देखने को मिले हैं। फिलहाल बच्ची जूनागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती है जहां, उसका इलाज चल रहा है।

क्या है कावासाकी डिजिज? (What Is Kawasaki Disease)

कावासाकी बीमारी शरीर की नसों और धमनियों से जुड़ी हुई एक मेडिकल कंडीशन है। यह काफी दुर्लभ बीमारी है। कावासाकी डिजिज में ब्लड वेसल्स में सूजन (swelling in blood vessels) आने लगती है। यह सूजन धीरे-धीरे बढ़ते हुए हृदय तक पहुंच जाती है जिससे हार्ट तक ब्लड सप्लाई करने वाली नसें और धमनियां कमजोर (weakening blood vessels and nerves) होने लगती हैं। गम्भीर मामलों में मरीज में हार्ट फेल होने और दिल का दौरा पड़नेजैसी स्थितियां भी देखी जाती हैं।

कावासाकी डिजिज के लक्षण क्या हैं? (What are the symptoms of Kawasaki disease)

तेज बुखार

स्किन पर रैशेज होना

आंखें लाल होना

जीभ लाल हो जाना

हाथों में सूजन

गले में सूजन

क्या संक्रामक है कावासाकी डिजिज

यह एक प्रकार का सिंड्रोम है और अभी तक इसके सही कारणों का पता नहीं चल सकता है। यह समस्या 5 साल से छोटे बच्चों में अधिकांश देखी जाती है। हालांकि, यह बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति तक नहीं फैलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source