फिल्मकार कल्पना लाजमी का निधन, किडनी कैंसर से थीं पीड़ित

फिल्म मेकर कल्पना लाजमी ने ली अंतिम सांस, किडनी कैंसर की थी शिकायत

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 23, 2018 10:49 AM IST

रूदाली' और 'दमन' जैसी फिल्मों की मशहूर फिल्मकार और पटकथा लेखक कल्पना लाजमी का रविवार सुबह निधन हो गया। कल्पना लाजमी लंबे समय से किड़नी कैंसर से पीड़ित थीं। कल्पना ने रविवार को सुबह 4:30 बजे मुंबई में कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली।

कल्पना के निधन से फिल्म जगत के लोग दुखी हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन, हुमा कुरैशी और सोनी राजदान ने ट्वीट करके यह कल्पना  की मृत्यु पर शोक जताया।

कल्पना लाजमी हमेशा ही अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए जानी जाती रही हैं, उन्होंने बॉलीवुड में कई नए प्रयोग किए, उनकी अधिकांश फिल्में महिलाओं के जीवन पर केंद्रित होती थी, समाज की कई कुरीतियों पर भी कल्पना ने कई फिल्में बनाईं। उनकी बनाईं कुछ चर्चित फिल्में 'रुदाली', 'चिंगारी' और 'दमन' है।

लाजमी की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2006 में प्रदर्शित ‘चिंगारी’ थीय़ यह फिल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source