Farah Khan Tests Covid Positive After Vaccination:फुल वैक्सीनेशन के बावजूद फिल्ममेकर फराह खान कोविड पॉजिटिव, सम्पर्क में आए लोगों से किया टेस्ट कराने का आग्रह

पूरी तरह से वैक्सीनेशन होने के बाद भी उन्हें कोविड संक्रमित पाया गया है। इस ख़बर की पुष्टि उन्होंने खुद की। फराह ने  बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने कोविड पॉजिटिव होने की बात लिखी। (Farah Khan Covid Positive after vaccination)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 1, 2021 7:04 PM IST

Farah Khan Tests Covid Positive After Vaccination: फिल्म निर्माता फराह खान कुंदर (Farah Khan Kunder) को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। हैरानी की बात यह है कि फराह ने कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) की दोनों खुराकें ले ली थीं। पूरी तरह से वैक्सीनेशन होने के बाद भी उन्हें कोविड संक्रमित पाया गया है। इस ख़बर की पुष्टि उन्होंने खुद की। फराह ने  बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने कोविड पॉजिटिव होने की बात लिखी। (Farah Khan Covid infected after vaccination in Hindi)

कोविड वैक्सीन लेने के बावजूद कोविड पॉजिटिव हुईं फराह

टीवी रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' (Super Dancer Chapter 4) में जज के रूप में नजर आने वाली फिल्म निर्माता का कहना है कि उन्होंने अपने आसपास के लोगों को टेस्ट कराने की सूचना दी है। फिल्म निर्माता सोमवार के दिन शो में अपनी को-जज शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ शूटिंग कर रही थी। बता दें कि, हाल ही में फराह खान ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Crorepati season 13) के एक स्पेशल एपिसोड के लिए भी शूटिंग की है।

सम्पर्क में आए लोगों से किया टेस्ट कराने का आग्रह

फराह खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मज़ाकिया अंदाज़ में मैसेज लिखा कि मैं हैरान हूं कि मुझे इंफेक्शन इसलिए हुआ क्योंकि मैंने खुद को   'काला टीका' नहीं लगाया था। डबल वैक्सीनेशन (Double vaccination) लेने और ऐसे लोगों के साथ काम करने जिनमें से ज्यादातर को दोनों  वैक्सीन्स लग चुकी है। फिर भी, मैं कोविड पॉजिटिव हो गयी। मैंने पहले ही सभी को सूचित कर दिया है की सभी लोग जो मेरे संपर्क में आए है स्वयं का टेस्ट करा लें। मैं जल्द से जल्द  ठीक होने की उम्मीद करती हूं। (Farah Khan Tests Covid Positive After Vaccination)

फराह ने हाल ही में सोनू सूद (Sonu Sood) और निधि अग्रवाल (Nidhi Agrawal) अभिनीत एक म्यूजिक वीडियो 'साथ क्या निभाएंगे' का भी निर्देशन किया है।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.