Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Rajeev Masand: वेंटिलेटर पर हैं फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद, कुछ दिन पहले हुए थे कोविड पॉज़िटिव

फिल्म क्रिटिक और एंटरटेनमेंट पत्रकार राजीव मसंद के कोरोना पॉजिटिव (Rajeev Masand critical due to COVID-19 in hindi) आने के कारण उनकी तबीयत काफी सीरियस हो गई है। राजीव को वेंटिलेटर (Rajeev Masand is on ventilator in hindi) पर शिफ्ट कर दिया गया है।

Rajeev Masand: वेंटिलेटर पर हैं फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद, कुछ दिन पहले हुए थे कोविड पॉज़िटिव
तबीयत सीरियस होने के कारण राजीव मसंद को किया वेंटिलेटर पर शिफ्ट

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : May 4, 2021 1:20 PM IST

कोरोना का कहर भारत पर इस कदर बरस रहा है कि इससे आम आदमी क्‍या नेता-अभिनेता भी अछूते नहीं है। पिछले कुछ दिनों में ही कई बड़े नेता कोरोना के कारण इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। बॉलीवुड के भी कई बड़े सेलेब्‍स कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके साथ ही एंटरटेनमेंट पत्रकार और फिल्‍म क्रिटिक राजीव मसंद भी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे लेकिन अब उनकी तबीयत काफी सीरियस (Rajeev Masand critical due to COVID-19 in hindi) है। राजीव मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्‍पताल (Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital in Mumbai in hindi) में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्‍होंने होम आइसोलेशन में रहकर अपनी देखभाल की। लेकिन उनका ऑक्‍सीजन लेवल लगातार कम हो रहा था जिसके चलते उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव मसंद वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्‍टरों का कहना है कि उनकी तबीयत काफी सीरियस है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) से लेकर दिया मिर्जा (Dia Mirza), पुलकित सम्राट (Pulkit samrat) और निमरत कौर (Nimrat Kaur) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राजीव की सलामती के लिए ट्वीट किए हैं।

https://twitter.com/bipsluvurself/status/1388940636489846784

https://twitter.com/Namrata_Joshi/status/1389103657568792576

Also Read

More News

https://twitter.com/SunielVShetty/status/1388925463360204800

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ऐसे हैं जो अब तक कोविड का शिकार हो चुके हैं। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से लेकर, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), सतीश कौशिक (Satish Kaushik), मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) भी पिछले कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर चुके हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद विवादों में थे राजीव मसंद

राजीव मसंद एक जाने माने एंटरटेनमेंट पत्रकार हैं। उनका राउंड टेबल शो दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। कई लोग कहते हैं कि राजीव निष्‍पक्ष होकर पत्रकारिता करते हैं। लेकिन इस बात पर तब सवाल उठने लगे थे जब एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में राजीव मसंद का नाम भी विवादों में आ गया था। दरअसल, राजीव पर सुशांत के खिलाफ आर्टिकल लिखने के आरोप लगे थे। इस चीज को लेकिर मुंबई पुलिस ने राजीवन से 8 घंटे तक पूछताछ भी की थी।