FIFA 2026: इतना सारा स्टैमिना कहां से लाते हैं फुटबॉल के प्लेयर्स, 4 स्टेप्स में समझिए

फुटबॉल के प्लेयर्स को उनके स्टैमिना के लिए जाना जाता है और अक्सर हम उनका मैच देखते हुए यह जरूर सोचते हैं कि आखिर ये फुटबॉल के खिलाड़ी इतना सारा स्टैमिना लेकर कहां से आते हैं। इसके बार में हम इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 11, 2026 5:43 PM IST

इसमें कोई शक नहीं है कि अब भारत में फुटबॉल का भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। KPMG की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में करीब 30 करोड़ फुटबॉल दर्शक हैं। भारत में लोग लियोनेल मेस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार और कीलियान एम्बाप्प के करोड़ों फैंस हैं। क्योंकि उनके खेलने के फुर्तीले स्टाइल का हर कोई दीवाना हो जाता है। आप जब फुटबॉल का मैच देख रहे होते हैं, तो कभी न कभी आपके मन में भी सवाल जरूर आया होगा कि आखिर इन लोगों में इतना स्टैमिना आता कहां से हैं। जहां आजकल लोगों की एक फ्लोर की सीढ़ियां चढ़कर ही सांस फूल जाती हैं, ये प्लेयर्स 90 मिनट तक ग्राउंड में कैसे भागते हैं आखिर कहां से लाते हैं ये इतना स्टैमिना?

Zee5 और Unite8 Sports पर होगा प्रसारण?

11 जून यानी आज से ही फीफा वर्ल्ड कप शुरु हो गया है। भारत में फुटबॉल के दीवाने अब बहुत हो चुके हैं और उनके लिए यह खुशखबरी है कि भारतीय दर्शक FIFA World Cup 2026 की कवरेज Zee5 और Unite 8 Sports पर देख सकेंगे। अगर आप भी अपने फेवरेट फुटबॉल प्लेयर का लाइव एक्शन देखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है।

कहां से आता है इतना सारा स्टैमिना

यह बात सच में सोचने वाली है कि आखिर फुटबॉल प्लेयर्स में इतना सारा स्टैमिना कैसे से आता है, जो वे ग्राउंड में 90 मिनट तक फुटबॉल के पीछे दौड़ते रहते हैं।

  1. हाई कार्ब एंड प्रोटीन डाइट - फुटबॉल के प्लेयर्स के लिए लगातार भागना बेहद जरूरी होता है और इसलिए उन्हें स्टेबल एनर्जी बैकअप चाहिए होता है। इसके लिए फुटबॉलर्स खासतौर पर मैच से पहले अपनी डाइट में हाई कार्बोहाइड्रेट्स एंड प्रोटीन डाइट लेते हैं। कार्बोहाइड्रेट्स स्टेबल एनर्जी देता है और प्रोटीन मसल्स रिकवरी करता है। इसके अलावा वे अपनी डाइट में अन्य चीजों को भी शामिल करते हैं।
  2. हाई इंटेन्सिटी ट्रेनिंग - फुटबॉल प्लेयर्स के लिए हाई इंटेन्सिटी ट्रेनिंग (HIIT) बेहद जरूरी होती है और इसके साथ-साथ स्प्रिंट व साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज भी करते हैं। क्योंकि ये एक्सरसाइज फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं, जिससे फेफड़े ऑक्सीजन का ज्यादा इस्तेमाल कर पाते हैं और बॉडी के एनर्जी लेवल को लगातार बनाए रखने में काफी मदद मिलती है।
  3. आइस बाथ - फुटबॉलर्स के लिए आइस बाथ भी अक्सर उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना जाता है और वे अक्सर हाई इंटेन्सिटी ट्रेनिंग के बाद या मैच खत्म होने के तुरंत बाद आइस बाथ लेते हैं। दरअसल, आइस बाथ फुटबॉल के खिलाड़ियों के लिए इसलिए बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, क्योंकि इससे इन्फ्लेमेशन व दर्द कम होता है, जिससे मसल्स को आराम मिलता है और रिकवरी को तेज करने में भी मदद मिलती है।
  4. हाइड्रेशन - एक फुटबॉल के खिलाड़ी के लिए हाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की मात्रा बेहद जरूरी है। क्योंकि शरीर में पानी की थोड़ी सी भी कमी प्लेयर्स के स्टैमिना और फोकस को कुछ हद तक प्रभावित कर सकती है। इसलिए वे मैच से पहले पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स ड्रिंक लेते हैं और मैच के दौरान भी बीच-बीच में स्पोर्ट्स ड्रिंक लेते रहते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल फुटबॉल के खिलाड़ियों के स्टैमिना से जुड़ी जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source