
Also Read
Foods for reducing stress: आज कल हर व्यक्ति किसी ना किसी स्ट्रेस से पीड़ित है। ऐसे में कुछ फूड्स का सेवन आपके इस तनाव को कम कर सकती है। ये हम नहीं बल्कि, World Economic Forum की रिपोर्ट बताती है। इस रिपोर्ट की मानें, तो फाइबर और फर्मेंटेड फूड्स आपके स्ट्रेस लेवल को प्रभावित कर सकता है और इसे कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, एपीसी माइक्रोबायोम आयरलैंड के कुछ सदस्यों द्वारा प्रकाशित इस शोध के अनुसार, हम जिस प्रकार की चीजों को खाते हैं, वह तनाव से निपटने का एक प्रभावी तरीका भी हो सकता है।
इस शोध की मानें तो, 4 सप्ताह तक फाइबर और फर्मेंटेड फूड्स के सेवन से आपको अपने स्ट्रेस लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, फाइबर और फर्मेंटेड फूड्सआपके ब्रेन के उस इकाई पर काम करते हैं, जो कि स्ट्रेस मैनजमेंट का काम करते हैं। वास्तव में, सही डाइट का सेवन सामान्य मानसिक बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकता है। इसको समझने के लिए हमें मस्तिष्क और माइक्रोबायोम के बीच के संबंध को समझना होगा।
हमारे मस्तिष्क और माइक्रोबायोम के बीच एक गहरा संबंध है। मस्तिष्क और हमारे माइक्रोबायोम जिनमें कि आंत में रहने वाले खरबों बैक्टीरिया आते हैं, ये दोनों तनाव के एक्शन और रिएक्शन के लिए काम करते हैं। मस्तिष्क और आंत को एक दूसरे के साथ निरंतर संचार में रहने की अनुमति देता है, जिससे शरीर के जरूरी काम जैसे पाचन और भूख के मैनजमेंट में मदद मिलती है। इससे हमारे मस्तिष्क में भावनात्मक और संज्ञानात्मक कामों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
जब हम फाइबर और फर्मेंडेट फूड्स को खाते हैं तो पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और मेटाबोलिज्म अपने काम में व्यस्त रहता है। इस दौरान स्ट्रेस अगर हो भी तो ब्रेन तक इसका ज्यादा असर नहीं होता है। लेकिन, अगर पेट खाली है, स्ट्रेस है तो कार्टिसोल लेवल और बढ़ता है और आपका स्ट्रेस लेवल और बढ़ जाता है।
तो, फाइबर जैसे मोटे अनाज और रेशेदाज फलों का सेवन करें। साथ ही फर्मेडेंट फूड्स का सेवन करें जैसे कि इडली, डोसा, अचार और किमची आदि। ये सभी पेट को हेल्दी रखते हैं और स्ट्रेस कंट्रोल करने में मदद करते हैं।