Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Heart Attack Early Symptoms: हार्ट अटैक एक गम्भीर स्थिति है जो जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसीलिए, लोगों को जहां हार्ट अटैक के नाम से भी डर लगता है वहीं, उनकी पूरी कोशिश होती है कि वे ऐसा कोई काम ना करें जिससे हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाए। हार्ट अटैक से बचने का एक तरीका यह भी है कि आप हार्ट से जुड़ी समस्याओं या उसके लक्षणों (early warning sign of heart disease) को नजरअंदाज ना करें। अगर आपके शरीर में किसी तरह के बदलाव हो रहे हैं या आपको कोई ऐसी समस्या महसूस हो रही है जो हार्ट अटैक या स्ट्रोक से जुड़ी हो सकती है तो आप उसे नजरअंदाज ना करें।
हार्ट अटैक आने से पहले जो लक्षण शरीर देता है उनमें से एक कॉन्स्टिपेशन भी हो सकता है। जी हां, कब्ज या पेट साफ ना होने की यह समस्या आपकी खराब हार्ट हेल्थ का एक पूर्व-संकेत हो सकती है। दरअसल, यह दावा किया गया है हाल ही में सामने आयी एक स्टडी में। मोनाश यूनिवर्सिटी (Monash University in Melbourne) के शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च की जिसमें पाया गया कि कब्ज की शिकायत हार्ट अटैक, स्ट्रोक (strokes) और हार्ट फेल होने (heart failure) जैसी समस्याओं का एक लक्षण हो सकती है।
स्टडी के लेखक और प्रोफेसर फ्रांसिस मार्क्स (Professor Francine Marques, from the School of Biological Sciences at Monash University.) कहते हैं कि, स्टडी से पता चलता है कि कॉन्स्टिपेशन की समस्या भले ही कॉमन है लेकिन, इसे आमतौर पर नजरअंदाज ही कर दिया जाता है। लेकिन, कब्ज की शिकायत कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का एक संकेत भी हो सकती है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ साइकोलॉजी( American Journal of Psychology-Heart and Circulatory Physiology ) में छपी इस स्टडी के अनुसार, कब्ज की शिकायत वाले लोगों में हार्ट अटैकऔर कार्डियाक अरेस्ट जैसी समस्याओं का रिस्क अन्य लोगों की तुलना में दोगुना था।
जानकारों के अनुसार, हमारा शारीरिक स्वास्थ्य और गट की कार्य क्षमता हार्ट हेल्थ पर भी असर डालती है। अगर आपकी गट हेल्थ अच्छी नहीं है और आप एक्सरसाइज नहीं करते या संतुलित डाइट नहीं लेते तो आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है। कब्ज की ये पुरानी शिकायत आपके हार्ट के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है।