Advertisement

केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, निपाह वायरस के प्रकोप का डर खत्म

शैलजा ने कहा, "भले ही निपाह का डर खत्म हो गया है और पूरी निगरानी की जरूरत नहीं है, लेकिन स्थिति पर अगले महीने के मध्य तक नजर रखी जाएगी"

Written By IANS
Published : June 15, 2019 7:21 PM IST

निपाह वायरस के प्रकोप का डर खत्म : केरल की स्वास्थ्य मंत्री। © Shutterstock.

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने शनिवार को मीडिया को बताया कि एक पॉजिटिव मामला और 300 से अधिक संदिग्ध मामलों के बाद केरल में निपाह वायरस के दूसरे हमले का डर खत्म हो गया है।

शैलजा ने कहा, "भले ही निपाह का डर खत्म हो गया है और पूरी निगरानी की जरूरत नहीं है, लेकिन स्थिति पर अगले महीने के मध्य तक नजर रखी जाएगी"

Advertisement

तीन जून को एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में भर्ती 23 वर्षीय कॉलेज छात्र का टेस्ट पॉजिटिव आया था। तब से, राज्य में स्वास्थ्य अधिकारी वायरस को फैलने से रोकने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और लगभग दो सप्ताह के बाद शैलजा ने आखिरकार संकेत दे दिया कि अब निपाह का डर खत्म हो गया है।

निपाह वायरस केरल में फिर दी दस्तक, जानें बचने के उपाय

Advertisement

पिछले साल कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में इसके चलते 12 लोगों की मौत के बाद विशेषज्ञों ने चमगादड़ों से नमूने एकत्र किए थे। अब, फ्रूट बैट प्रजाति के चमगादड़ों को घातक वायरस के वाहक के रूप में पहचाना गया है।

About the Author

... Read More