Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Father's Day 2019 : पापा को दें सेहत का उपहार, इस तरह रखें उनका ख्‍याल  

फादर्स डे पर सभी अपने पापा के प्रति प्यार और सम्मान का प्रदर्शन करते हैं। बढ़ती उम्र में पापा की सेहत का ध्यान रखना ही सबसे जरूरी तोहफा है। तो इस तरह रखें पचास की उम्र पार कर रहे अपने पापा की सेहत का ख्याल।

Father's Day 2019 : पापा को दें सेहत का उपहार, इस तरह रखें उनका ख्‍याल  
फादर्स डे पर सभी अपने पापा के प्रति प्‍यार और सम्‍मान का प्रदर्शन करते हैं। बढ़ती उम्र में पापा की सेहत का ध्‍यान रखना ही सबसे जरूरी तोहफा है। तो इस तरह रखें पचास की उम्र पार कर रहे अपने पापा की सेहत का ख्‍याल। © Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : June 16, 2019 11:15 AM IST

फादर्स डे (Father's Day 2019) हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन सभी अपने पापा के प्रति प्‍यार और सम्‍मान का प्रदर्शन करते हैं। इसके लिए वे कई शुभकामना संदेशों, तोहफों और कार्ड का इस्‍तेमाल करते हैं। पर अगर आप सचमुच अपने पापा से प्‍यार करते हैं तो Father's Day पर उन्‍हें दे सेहत का उपहार।

कब और क्‍यों मनाया जाता है फादर्स डे (Father's Day )

फादर्स डे (Father's Day 2019) हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। फादर्स डे की शुरुआत 1910 में सोनोरा लुईस स्मार्ट डॉड (Sonora Louise Smart Dodd)  नाम की 16 वर्षीय लड़की ने की थी। सोनोरा का लालन-पालन उनके पिता ने किया था। सोनोरा ने जब मदर्स डे के बारे में सुना तो उसने फादर्स डे (Father's Day) मनाने के बारे में सोचा। इस तह सोनोरा के प्रयासों से ही फादर्स डे  (Father's Day) की शुरुआत हुई।

जरूरी है पापा की सेहत का ध्‍यान

अगर आप बीस की उम्र के आसपास हैं, तो निश्चित ही आपके पापा भी पचास की उम्र के आसपास ही होंगे। वे आपके लिए हमेशा एनर्जी से भरे रहते हैं, पर असल में यह उम्र बहुत सारे बदलावों की है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जाती है और शरीर को ज्‍यादा पोषण की आवश्‍यकता होती है। खासकर 50 साल की उम्र पार करने के बाद आदमी को कई बीमारियां हो चुकी होती हैं और वह उनके इलाज के लिए कई प्रकार की दवाइयों का सेवन करता है। ऐसे में सबसे ज्‍यादा जरूरी है उनके आहार पर ध्‍यान देना।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें - मेंस हेल्‍थ : आखिर क्‍यों पुरुषों में भी बढ़ती जा रही है थायरॉइड की समस्‍या

पापा की सेहत के लिए अपनाएं इस तरह का आहार

फैट की जरूरत

50 साल की उम्र के बाद आदमी के स्‍वास्‍थ्‍य की सबसे बड़ी चिंता कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को लेकर होती है। कोलेस्‍ट्रॉल अच्‍छे और बुरे दोनों तरह से आता है। अच्‍छे कोलेस्‍ट्रॉल को एचडीए और बुरे कोलेस्‍ट्रॉल को एलडीएल कहते हैं। जिन खाद्य-पदार्थों में वसा की मात्रा ज्‍यादा होती है उनमें कोलेस्‍ट्रॉल भी उच्‍च होता है। डेयरी उत्‍पाद, मांस और तले हुए खाद्य-पदार्थों में कोलेस्‍ट्रॉल ज्‍यादा होता है। इसलिए 50 साल की उम्र के बाद ऐसे खाद्य-पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। अगर कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर बढ़ गया है तो उसे कम करने के लिए आमेगा-3 फैटी एसिड युक्‍त खाद्य-पदार्थ देने चाहिए। मछली, जैतून का तेल भी उनकी सेहत के लिए अच्‍छे हैं।

[caption id="attachment_672178" align="alignnone" width="655"]Healthy-fathers-day जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जाती है और शरीर को ज्‍यादा पोषण की आवश्‍यकता होती है। © Shutterstock.[/caption]

फाइबर

आपके पापा के लिए बनाए गए डाइट प्‍लान में फाइबर बहुत जरूरी है। फाइबर मुख्‍यत: दो प्रकार का होता है - घुलनशील फाइबर और अघुलनशील फाइबर। अघुलनशील फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर विनियमित करने में मदद करता है। जबकि अघुलनशील फाइबर शुगर को नियंत्रित करता है और कोलेस्‍ट्रॉल को कम करता है। 50 साल की उम्र के बाद आदमी को कम से कम 38 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए। इसके लिए साबुत अनाज, सफेद ब्रेड, पास्‍ता और चावल खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Men’s Health Week 2019 : तनाव से परेशान रहने लगे हैं ज्‍यादातर पुरुष

फल और सब्जियां

उम्र बढ़ने के साथ-साथ ताजे फलों और हरी सब्जियों के सेवन करने की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए। फल और हरी सब्जियां में प्राकृतिक मिनरल और विटामिन होता है जो शरीर के लिए बहुत आवश्‍यक है। संतरा और स्‍ट्रॉबेरी में विटामिन सी, केले में मैग्‍नीशियम, पालक में आयरन और टमाटर में लाइकोपीन सहित अन्‍य पोषक तत्‍व पाये जाते हैं। इसलिए 50 साल की उम्र के बाद नियमित रूप से कम से कम 2 कप फल और 3 कप हरी सब्जियों क सेवन करना चाहिए। इससे बीमारियों के होने का खतरा कम होता है और शरीर स्‍वस्‍थ रहता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

योगा और व्‍यायाम

आहार के साथ-साथ उनकी बढ़ती उम्र में योगा और व्‍यायाम की भी बहुत जरूरत है। इसलिए जरूरी है कि उन्‍हें अपने रूटीन में योग और व्‍यायाम को शामिल करने क लिए प्रेरित करें। सबकुछ पता होते हुए भी उन्‍हें अब आपकी सपोर्ट की जरूरत है। इस उम्र में स्‍वस्‍थ रहने के लिए इन तरीकों के आलावा नियमित रूप से व्‍यायाम और योगा कीजिए। साथ ही नियमित चेकअप भी करवाते रहें।

About the Author

... Read More