
Also Read
फादर्स डे कब और क्यों मनाया जाने लगा? © Shutterstock.
पेरेंट्स के लिए उनके जीवन में बच्चों से बढ़कर कोई और नहीं होता है। पेरेंट्स ही अपने बच्चों से सबसे ज्यादा प्यार, दुलार करते हैं। बच्चों के लिए बेशक मां सबसे प्यारी होती है, पर पिता का महत्व भी कम नहीं होता है। मां के साथ बच्चे अधिक समय व्यतीत करते हैं, क्योंकि घर चलाने के लिए एक पिता को मेहनत करती होती है। काम पर जाना होता है। फिर भी पिता का प्यार अपने बच्चों के लिए कम नहीं होता है। वो बेशक घर से बाहर अधिक रहते हों, पर उनका ध्यान अपने परिवार, बच्चों से कभी नहीं हटता है। आखिर एक पिता ही तो उनकी सफलता, सुरक्षा, सारी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए रात-दिन मेहनत करते हैं। पिता के इसी योगदान के प्रति आभार जताने के लिए फादर्स डे (Father’s Day) मनाया जाता है। हर पिता को समर्पित इस खास दिन (Father’s Day) की शुरुआत कैसे हुई, कब इसे मनाया जाता है, जानिए यहां...
पिता का अपने बच्चे से रिश्ता बाकी सभी रिश्तों से अलग होता है। पिता अपने प्यार को मां की तरह जाहिर नहीं करते हैं, लेकिन वह भी बच्चों से मां जितना या उससे भी ज्यादा प्यार करते हैं, बस अपने अंदर की इस भावना को जाहिर नहीं करते। ऐसे होते हैं पिता। बच्चों के लिए भी उनके पापा ही सुपरहीरो होते हैं। दरअसल, फादर्स डे प्रत्येक वर्ष जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस खास दिन पर हर बच्चा अपने पापा को स्पेशल फील कराने की कोशिश करता है। हर कोई इसे अपने तरीके से मनाता है। फादर्स डे सेलिब्रेट करने का आइडिया लोगों ने मदर्स डे सेलिब्रेट करने से लिया है। फादर्स डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका से की गई थी।
फादर्स डे : पापा पर जाहिर करें अपना प्यार, देकर ये खास सरप्राइज गिफ्ट
अमेरिका की सोनोरा स्मार्ट डोड नाम की एक महिला ने नेशनल लेवल पर फादर्स डे सेलिब्रेट करने के लिए कैंपेन का नेतृत्व किया था। दरअसल, सोनोरा के पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट गृह युद्ध (Civil war) के योद्धा थे। उन्होंने सोनोरा और उनके पांच भाइयों का अकेले ही पालन-पोषण किया था। सोनोरा अपने पिता के जन्मदिन (5 जून) को फादर्स डे के रूप से सेलिब्रेट करने के लिए अभियान चलाया था। सोनोरा का मानना था कि पिता का महत्व मां के महत्व के बराबर ही होता है, इसलिए उसने यह अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद उनकी मेहनत रंग लाई और जून महीने के तीसरे सप्ताह में फादर्स डे सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया गया। धीरे-धीरे पूरी दुनिया इस दिन को मनाने लगी।
इस तरह 19 जून 1910 को पहली बार फादर्स डे मनाया गया। 1924 में अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने फादर्स डे पर अपनी सहमति दी। फिर 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जानसन ने जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाने की आधिकारिक घोषणा की। 1972 में अमेरिका में फादर्स डे पर स्थायी अवकाश घोषित हुआ। फिलहाल पूरे विश्व में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। अब भारत में इस दिन को लोग बहुत उत्साह से मनाते हैं। बच्चे अपने पिता को स्पेशल फील कराने के लिए गिफ्ट्स देते हैं, सरप्राइज पार्टी रखते हैं। पापा को बाहर घुमाने के लिए ले जाते हैं।