पत्नी की प्रेगनेंसी में पिएंगे सिगरेट, तो बेटे पर आ जाएगी ये मुसीबत

एक अध्ययन में कहा गया है कि पत्नी के प्रेगनेंसी के दौरान सिगरेट पीने वाले पुरुषों के बेटों के स्पर्म काउंट में 50 फीसदी तक की गिरावट आने का रिस्क बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 26, 2018 11:58 AM IST

जो पुरुष अपनी पत्नी के प्रेगनेंसी के दौरान अत्यधिक सिगरेट पीते हैं, वे जरा अलर्ट हो जाएं। आपकी यह आदत आपके बच्चे (बेटे) के स्पर्म काउंट को कम कर सकती है। यह बात हाल ही में हुए एक अध्ययन में सामने आई है। इस अध्ययन में कहा गया है कि पत्नी के प्रेगनेंसी के दौरान सिगरेट पीने वाले पुरुषों के बेटों के स्पर्म काउंट में 50 फीसदी तक की गिरावट आने का रिस्क बढ़ जाता है।

यह अध्ययन स्वीडन की लंदन यूनिवर्सिटी में किया गया है। यूनिवर्सिटी के जोनाथन एग्जल्सन का कहना है कि कई अध्ययनों के परिणाम यह दर्शाते हैं कि अगर प्रेगनेंसी के दिनों में मां सिगरेट पीती है तो उसका बुरा असर गर्भ में पल रहे भ्रूण पर पड़ता है, लेकिन इस अध्ययन में पिता के सिगरेट पीने का नकारात्मक असर बेटों पर देखने में आया है।

प्रेगनेंसी में खाएंगी पैरासिटामोल, तो बच्चे को होंगी ये समस्याएं

इस अध्ययन में 17 से 20 वर्ष की उम्र के 104 युवाओं को शामिल किया गया। ऐसे युवाओं के स्पर्म के घनत्व में 41 फीसदी और सिगरेट न पीने वाले पिताओं के बच्चों के मुकाबले 51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, स्पर्म काउंट में कमी और वीर्य से जुड़े दूसरे मापदंडों में होने वाली कमी की कई अन्य वजहें भी हो सकती हैं, जिसमें वातावरण से संबंधित कारण भी जिम्मेदार है। इनमें इंडोक्राइन को बाधित करने वाले केमिकल, कीटनाशक, तेज धूप, लाइफस्टाइल फैक्टर्स जिसमें खानपान, तनाव और बॉडी मास इंडेक्स जैसी चीजें भी शामिल हैं। फिर भी बच्चे की सेहत प्रभावित न हो, इसके लिए बेहतर यही होगा कि प्रेगनेंसी के दिनों में होने वाले मां-बाप सिगरेट और किसी भी तरह का नशा करने से बचें।

नहीं होगा दोबारा गर्भपात, जब आजमाएंगी ये चमत्कारी उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source