... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : September 12, 2020 12:56 PM IST
मोटा जांघे वाले व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर का खतरा होता है कम, वैज्ञानिकों का दावा
Fatty Legs and Blood Pressure : अगर आपकी मोटी जांघ है और आप इसे लेकर काफी परेशान हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि मोटा जांघ वाले लोगों को पतले जांघ वाले लोगों की तुलना में दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। Endocrine Connections में प्रकाशित हुए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि मोटा जांघ वाले लोगों का दिल लंबे समय तक स्वस्थ रहता है और यह स्वस्थ दिल का (Fatty Legs and Blood Pressure) एक संकेत हो सकता है।
चीन में हुए अध्ययन के मुताबिक, मोटी जांघ वाले व्यक्तियों में दिल की बीमारी और लो ब्लड प्रेशर से जुड़े खतरे कम होते हैं। रिसर्च में यह भी पता चला है कि मोटापे के शिकार लोगों में जांघों द्वारा अधिक वजन उठाने की कैपिसिटी हेल्दी हर्ट का मार्कर (Fatty Legs and Blood Pressure) हो सकता है।
यह अध्ययन चीन के शंघाई जिआओ टोंग यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में हुआ। अध्ययन के शोधकर्ता डॉ. जेन यांग ने बताया कि इस अध्ययन में जांघ की परिधि और ब्लड प्रेशर के बीच के संबंधों की जांच की गई है। इसमें 40 से अधिक उम्र के 9,250 पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया था, जिसमें से करीब 5,350 लोग अधिक मोटे थे और 4,170 व्यक्ति सामान्य वजन वाले थे।
रात में खाने और सोने के बीच कितने घंटे का होना चाहिए अंतराल? जानें देर से खाने के नुकसान
अध्ययन में देखा गया है कि 55 सेटीमीटर जांघ वाले पुरुषों और 54 सेमी से अधिक जांघ वाली महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा काफी कम होता है। वहीं, 51 सेमी से कम जांघ वाले पुरुष और 50 सेमी से कम जांघ वाली महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक होता है।
इतना ही नहीं, डॉ यांग ने इस बारे में कहा कि पेट की चर्बी के बिल्कुल उल्टा पैरों का फैट मेटाबॉलिज्म के लिए अधिक फायदेमंद होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आगे आने वाले समय में डॉक्टर्स को अधिक मोटे और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को मापने के लिए मरीजों के जांघों की परिधि को मापना शुरू करना होगा।
भारत में लॉन्च हुई कोरोना की एक और दवा, सिर्फ 5 दिनों में मिलेगी राहत