
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 17, 2019 3:09 PM IST
डायट के मामले में फरहान काफी अनुशासित हैं।
अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने अपनी आगामी फिल्म 'तूफान' के लिए बॉक्सिंग की ट्रेनिंग (Farhan Akhtar Fitness) लेने की एक नई तस्वीर साझा की है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस फिल्म के निर्देशक हैं।
फरहान ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सप्ताहांत में तूफान।"Farhan Akhtar Fitness
इस किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए फरहान बड़े पैमाने पर एक बॉडी ट्रांसफॉरमेशन में से होकर गुजर रहे हैं और इसके लिए वह बॉक्सिंग का प्रशिक्षण भी ले रहे हैं, ताकि वह फिल्म में अपने किरदार को निपुणता के साथ निभा सकें।
'तूफान' के साथ फरहान छह सालों के बाद मेहरा संग वापस काम करने जा रहे हैं। इससे पहले ये 'भाग मिल्खा भाग' में साथ काम कर चुके हैं जो दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह की जीवनी पर आधारित एक फिल्म थी। 'तूफान' अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
भाग मिल्खा भाग और वज़ीर के लिए व्यापक तरीके से फरहान अख्तर ने अपनी बॉडी में बदलाव किए थे। इसके लिए फरहान जिम में काफी मेहनत करते हैं। फरहान वे बचपन से ही स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ में हिस्सा लेते रहे हैं। इसके अलावा वह वॉलीबॉल खेलते हैं। हफ्ते में कम से कम 3 दिन वे ज़रूर वॉलीबॉल के लिए समय निकालते हैं।
साइकलिंग एक ऐसी एक्टिविटी है जिसके लिए फरहान रोज़ वक़्त निकालते हैं।
डायट के मामले में भी फरहान काफी अनुशासित हैं। वे जब मुंबई में होते हैं तो घर का बना खाना खाते हैं। वह ग्रिल्ड चिकन या ग्रिल्ड फिश, सलाद और किनवा खाना पसंद करते हैं। फरहान गुड फैट और प्रोटीन को अहम मानते हैं। इसके अलावा देश से बाहर शूटिंग करते समय भी वह अपने वर्कआउट को ध्यान में रखते हुए ही अपना मील प्लान करते हैं।
यह भी पढ़ें- स्किन की नरिश करें एग व्हाइट, एलो वेरा जेल और हनी से, सर्दियों में स्किन को हेल्दी।