
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 23, 2024 10:43 PM IST
Shyam Benegal Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया। सोमवार 23 दिसंबर को शाम 6.38 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांसें लीं। मिली जानकारी के अनुसार 90 वर्ष की उम्र में दुनिया से विदा लेने वाले श्याम बेनेगल (Shyam Benegal death news) दो दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। दरअसल, दो दिन पहले श्याम बेनेगल अपने घर पर गिर गए थे और उन्हें गम्भीर चोट लगी थी। इस घटना के बाद बेनेगल को मुंबई सेंट्रल इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे दो दिन से लगातार में काेमा (Coma) में थे और अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनपर नजर रख रही थी। सोमवार शाम इलाज के दौरान ही उन्होंने अपनी आखिरी सांसें लीं और उनका निधन हो गया।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 'न्यू वेव सिनेमा' के अगुवा कहे जाने वाले श्याम बेनेगल के निधन पर अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar on Shyam Benegal's death) ने शोक प्रकट किया और उन्हें श्रदंधाजलि दी।
Pained to know of Shyam Benegal ji’s demise. One of the finest filmmakers in our country, truly a legend. Om Shanti pic.twitter.com/FGbMf0l0jO
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 23, 2024
श्याम बेनेगल की बेटी पिया बेनेगल (Pia Benegal) ने मीडिया को बताया कि उनके पिता लम्बे समय से किडनी की समस्याओं से जूझ रहे थे। क्रोनिक किडनी डिजिज (chronic kidney disease) का वे कई वर्षों से इलाज भी करा रहे थे। धीरे-धीरे उनकी स्थिति गम्भीर होती चली गयी। क्रोनिक किडनी डिजिज ही उनकी मृत्यु की वजह है। बता दें कि, श्याम बेनेगल का निधन (Wockhardt Hospital Mumbai Central) मुंबई के वॉकहॉर्ड हॉस्पिटल में सोमवार शाम 6.38 बजे के आसपास हुआ।
View this post on Instagram
क्रोनिक किडनी डिजिज एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है जिसमें मरीज की किडनियां लगातार डैमेज के कारण ठीक तरीके से काम नहीं कर पातीं। ऐसे में शरीर में टॉक्सिंस की सफाई कर पाना किडनियों के लिए मुश्किल हो जाता है। इससे जहां कई बीमारियों का रिस्क तेजी से बढ़ता है वहीं, बहुत गम्भीर मामलों में मरीजों के लम्बा जीवन जी पाने में भी अड़चन आ सकती है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हेवी मेटल पॉयजनिंग जैसे कारणों से किडनी डैमेज का रिस्क बढ़ जाता है। वहीं, कुछ दवाओं के लगातार सेवन से भी किडनी डैमेज हो सकती है।