
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 2, 2022 5:15 PM IST
Sunil Grover Heart Surgery: अपनी कॉमिक टाइमिंग्स के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की गयी है।मिली जानकारी के अनुसार सुनिल को हार्ट रिलेटेड बीमारी के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हार्ट सर्जरी हो चुकी है और सुनील के स्वास्थ्य में भी सुधार देखा जा रहा है। सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी और इलाज मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट (Asian Heart Institute) में की गयी। (Sunil Grover Heart Surgery In Hindi)
View this post on Instagram
मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता सुनील ग्रोवर सर्जरी से पहले अपनी एक वेब सीरीज पर काम कर रहे थे। बता दें कि उन्हें ज़ी5 (Zee5) की वेब सीरीज 'स्नो फ्लॉवर' में खूब पसंद किया गया। वहीं, सुनील अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म भारत (Bharat) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ बागी सीरीज की फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। वहीं, सुनील ग्रोवर को कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ उनके शो में निभायी गयी भूमिकाओं 'गुत्थी' और 'रिंकू' के लिए सबसे अधिक पहचान मिली।
View this post on Instagram
बॉलीवुड वेबसाइट पीपिंगमून की खबर के अनुसार,सुनील ग्रोवर के हार्ट में ब्लॉकेज की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हार्ट सर्जरी की गयी। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि अस्पताल द्वारा सार्वजनिक तौर पर नहीं की गयी है कि सुनील ग्रोवर को किस तरह की समस्या है। अस्पताल द्वारा केवल इस बात की जानकारी दी गयी कि अभिनेता अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, वायरल भयानी के सोशल मीडिया अकाउंट पर जैसे ही सुनील ग्रोवर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आयी, उनके फैंस ने तुरंत उनकी सलामती के लिए दुआ करना शुरू कर दिया। (Sunil Grover Heart Surgery)